Advertisement

home

शिवम् हत्त्याकांड के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, समलैंगिक संबंधों को लेकर हुई थी हत्त्या

बरेली।  शिवम उर्फ कन्हैया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार समलैंगिक संबंधों को लेकर ही वारदात को अंजाम दिया गया था.
आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है.
आरोपी के पास से हथियार भी बरामद किया गया है.

बरेली : मीरगंज के मोहल्ला शिवपुरी के रहने वाले शिवम उर्फ कन्हैया की हत्या में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी इरशाद को पकड़ा. उसके पैर में गोली लगी है. पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू, अवैध तमंचा, 2 कारतूस, शिवम का मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया है. पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी. पुलिस ने वारदात के पीछे का कारण समलैंगिक संबंध बताया है.

मीरगंज के शिवपुरी का रहने वाला शिवम उर्फ कन्हैया (22) बुधवार की शाम को घर से लापता हो गया था. परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे. इसके बावजूद उसका पता नहीं चल पा रहा था. गुरुवार को एक बाग में उसकी लाश मिली थी. गला काटकर उसकी हत्या की गई थी. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी थी.

मामले में पुलिस को शुक्रवार को अहम सुराग मिले थे. पुलिस ने शिवम के दो दोस्तों को भी हिरासत में लिया था. इसके बाद पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि समलैंगिक संबंधों को लेकर उसने शिवम की हत्या की थी. उसने शिवम को पहले शराब पिलाई. इसके बाद बाग में चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी.

पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या में इस्तेमाल हथियार छुपाने जा रहा था. गोपनीय सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने पहुंची. इस पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी. आरोपी के पास से चाकू, अवैध तमंचा, 2 कारतूस, शिवम का मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया गया है. आरोपी भी इलाके का ही रहने वाला है.

 

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

6 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

7 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

16 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

20 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

20 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

20 hours ago