Advertisement

home

सड़क पार कर रहे एक ग्रामीण को ट्रक ने मारी टक्कर, अधेड़ की हुई मौत।

बरेली ।कस्बा फतेहगंज पश्चिमी नेशनल हाईवे उनासी चौराहे पर शेरे पंजाब होटल के सामने रोड पर करते समय एक अधेड़ व्यक्ति को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से इलाज के लिए भेजा। बरेली ले जाते समय अधेड़ घायल व्यक्ति की मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा घर का पोस्टमार्टम को भेजा।

जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मनकरी निवासी सूरजपाल उम्र 55 वर्ष कुछ दिनों पहले अपनी लड़की के यहां रिश्तेदारी में दावत में गया था। आज वह वापस अपने घर मनकरी लौट रहा था। फतेहगंज पश्चिमी उनासी चौराहे पर दोपहर को रोड पर करते समय अचानक रामपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ व्यक्ति सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच वाहन चालक अपना ट्रक ट्रक लेकर भाग गया। शेरे पंजाब होटल के मालिक राकेश यादव एवं सिंह ढाबा के मालिक एक्स आर्मी कोआडिनेशन कंपनी के उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक सुनील सिंह ने तुरंत थाना पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस मंगा कर अधेड़ घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली भेज दिया। बरेली ले जाते समय रास्ते में ही अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने अंधेर व्यक्ति का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जैसे ही यह खबर मृतक के परिजनों एवं ग्राम वासियों को लगी तो परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ लग गई। जिससे हाईवे पर जाम लग गया पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात शुरू कराया। मृतक सूरजपाल सागर के चार बच्चे हैं। जिसमें उसका बेटा राजेश, मोनू, तिलकचंद और एक बेटी लक्ष्मी है। जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago