Advertisement

home

पूरे संसार के लिए शांति, मुहब्बत और इंसानियत का पैग़ाम लेकर आए हज़रत मुहम्मद साहब-: ज़ैनब फ़ातिमा

बरेली।जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए उर्दू क्लब की अध्यक्ष ज़ैनब फ़ातिमा ने कहा कि, हिन्दुस्तान एक धर्म निरपेक्ष देश है जहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का मेलजोल देखने को मिलता है ईद मिलादुन्नबी का यह त्योहार भारतीय मुस्लिम समुदाय के लिए ख़ास महत्व रखता है, ईद मिलादुन्नबी का जश्न पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब की पैदाइश की ख़ुशी में मनाया जाता है मुहम्मद साहब ने अपने पूरे जीवन में सच्चाई, ईमानदारी और मुहब्बत की तालीम दी। उनका सन्देश आज भी प्रासंगिक है। उनके अनुयायी उन्हें श्रद्धा और आदर के साथ याद करते हैं। इस दिन मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की जाती है और नबी की सीरत (जीवनी) को याद किया जाता है। इसके साथ ही गरीबों और ज़रूरतमन्दों की मदद करना भी इस त्योहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोग खाने पीने की चीज़ें, कपड़े और अन्य आवश्यक सामान बांटते हैं ताकि हर कोई इस ख़ुशी के मौके पर हिस्सा ले सके। ज़ैनब ने कहा कि, ईद मिलादुन्नबी सिर्फ़ एक जश्न नही है यह हमें प्रेरणा देता है कि हम पैगम्बर मुहम्मद साहब के नक्श-ए-कदम पर चलें। उनकी तालिमात (शिक्षाओं) को अपनाकर हम एक बेहतर इंसान बने और समाज को भी बेहतर बना सकें। मुहम्मद साहब ने हमेशा सच्चाई, ईमानदारी और इंसानियत का सन्देश दिया और यही वजह है कि उन्हें रहमत-उल-आलमीन यानी सारी दुनिया के लिए रहमत कहा जाता है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

6 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

7 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

16 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

20 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

20 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

20 hours ago