Advertisement

home

तेल चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुठभेड़ मे एक बदमाश घायल, तीन  गिरफ्तार

बरेली । आवासीय परिसर और सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनके दो साथी मौका देखकर फरार हो गई गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने घटनाओ में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल, चोरी किया डीजल अन्य सामान बरामद किया।

इज्जत नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एसओजी, थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने इज्जत नगर थाना क्षेत्र में धीमरी कलापुर नहर के पास मुठभेड़ के बाद हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी शिवम पुत्र प्रेम शंकर को गिरफ्तार कर लिया।

उससे हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने औरंगाबाद के ही रहने वाले गौरव गंगवार पुत्र त्रिलोक चंद्र बिथरी चैनपुर थाने के गांव पूरनापुर निवासी मनोज पटेल पुत्र मानसिंह इसी थाने के गांव कमुआपुर निवासी केशव पटेल पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार किया घायल शिवम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस के अनुसार मौके से हाफिजगंज थाने के गांव औरंगाबाद का रहने वाला प्रेम पटेल पुत्र मोतीराम और इज्जत नगर थाने के गांव कलारी का रहने वाला अजय पुत्र शिवदयाल पटेल फरार हो गए।

गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त एक कार और मोटरसाइकिल के अलावा दो तमंचे तीन कारतूस एक खोका प्लास्टिक की दो केनों में भरा 100 लीटर डीजल एक बड़ा व एक छोटा पेचकस दो खाली कैन, पाइप, कीप, हथोड़ा, 3100 रुपए बरामद हुए गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश बारादरी थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे और यहीं पर योजना बनाकर रात के समय आवासीय परिसर के बाहर या सड़क किनारे खड़े वाहनों का लॉक तोड़कर उनका तेल चोरी करते थे।

विरोध करने पर वह फायरिंग भी करते थे गिरोह ने 10 अगस्त को आशुतोष सिटी के पास टीवीएस कंपनी के बाहर खड़े वाहनों से डीजल चोरी किया था इसके अलावा 3 सितंबर को चावड गांव में चौकीदार जो डीजल चोरी में बाधक बन रहा था उस पर फायर किया था इससे चौकीदार घायल हो गया बैक फायर में गौरव गंगवार भी घायल हुआ 6 जून व 4 अगस्त को भी उन्होंने मोबाइल फोन छिनेती की घटना को अंजाम दिया था गिरफ्तार किए गए बदमाशों को पुलिस ने जेल भेजकर उनके फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी।

एसएसपी के कुशल निर्देशन में हमारी टीम लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। थाना क्षेत्र में कोई भी अपराध न हो इसलिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago