Advertisement

home

बरेली में जंगली जानवरों का आतंक, हमले में पिता-पुत्र घायल

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली।जंगली जानवरों के हमले अब लगातार बढ़ते जा रहे है, पहले बहेड़ी में जंगली जानवरों ने आधा दर्जन से अधिक लोगो पर हमला किया उसके बाद आंवला में एक दर्जन से अधिक लोगो पर हमला कर घायल कर दिया। तो नवाबगंज क्षेत्र के भोजीपुरा के पास के गांव में एक जंगली जानवर ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया ।जिनको बरेली जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। लेकिन अचानक जंगली जानवरों के हमले के पीछे की वजह किसी के समझ नही आ रही है। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है की 45 वर्षीय प्रेम सिंह और उनके दो बेटों पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया, वह घर के बाहर टहलने निकले थे अचानक जंगली जानवर ने इनपर हमला कर दिया बचाव में आए दोनो बेटो पर भी हमला कर दिया जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उनको प्राथमिक उपचार के बाद बरेली जिला अस्पताल में भेज दिया गया, । दरअसल भोजीपुरा के पास थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव सनुआ वाहन पुर निवासी प्रेम सिंह बीती रात 9 बजे खाना खाने के बाद गांव के बाहर टहलने निकले थे उसी वक्त पेशव करते समय किसी जगली जानवर ने इनपर हमला कर दिया प्रेम सिंह की चीख पुकार सुनकर 18 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र सिंह व दूसरा पुत्र 15 वर्ष से हुकुम सिंह आया तो जंगली जानवर ने उन पर भी हमला कर दिया इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उसने हाथ से उसका मुंह पकड़ा तो उसने उंगलियों में काट लिया। उन्होंने भेड़िया- भेड़िया शोर मचाया तो ग्रामीण इखट्टा हो गए जिसके बाद उनको अगली सुबह इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया ।प्राथमिक उपचार के बाद उनको बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको जरूरी उपचार करने के बाद घर भेज दिया तो वही गांव में ग्रामीणों में भेड़िये के हमले की अफवाह से दहशत का माहौल है। वही इस मामले में कोई संबंधित अधिकारी कुछ भी बोलने से मना कर रहे है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

1 day ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago