बरेली। पुलिस ने मोबाइल फोन और महिलाओं के कुंडल छीनने के मामलों में वांछित चल रहे दो लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में एक लुटेरा गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इनके पास से तमंचा, कारतूस, चाकू, मोटरसाइकिल बरामद किया है।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मीपुर निवासी शिवम उर्फ गोलू (पुत्र राजेंद्र प्रसाद) और उसका साथी युसूफ मंसूरी (पुत्र सालार बख्श, निवासी वार्ड नंबर 8, नई बस्ती, कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी) मोबाइल लूट और महिलाओं के कुंडल छीनने के कई मामलों में वांछित थे। पुलिस ने इन्हें रोड नंबर 8, रेलवे कॉलोनी के पास रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में शिवम उर्फ गोलू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि युसूफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार लुटेरों से बरामद किया सामान
पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, एक चाकू, एक मोटरसाइकिल और 1000 रुपये नकद बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि शिवम उर्फ गोलू पर पहले से 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि उसके साथी युसूफ मंसूरी पर 8 आपराधिक मामले लंबित हैं। घायल शिवम को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इन्हें जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बरखेड़ा:श्री शिव शक्ति काबड़ियाँ दल भोपतपुर, प्रतापडण्डी के तत्वावधान में सावन के पवित्र महीने में क्षेत्र…
बरखेड़ा : 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक परिसर बरखेड़ा से एक…
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था न होने का भी आरोप रिपोर्ट:नन्दकिशोर…
न्याय न मिलने पर परिजनों ने किया आत्मदाह का प्रयास, डीएम कार्यालय के बाहर हंगामा…
बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…
बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज सोमवार को गाजीपुर…