Advertisement

home

सियार के हमले से तीन लोग घायल

बरखेड़ा।क्षेत्र में एक और सियार के हमले से ग्रामीण दहशत में है।खेत देखने जा रहे सियार ने गांव के तीन लोगों पर एक साथ हमला कर घायल कर दिया।आज गुरुवार के सुबह 6 बजे क्षेत्र के गाँव भैसाहग्वालपुर में सियार ने खेत पर जा रहे तीन लोगों पर एक ही समय पर अलग अलग हमला कर घायल कर दिया जिससे गांव में खलबली मच गई।ग्राम भैसाहा गवालपुर से बरखेड़ा की ओर आ रही सड़क पर सुबह 6 बजे के लगभग गाँव के ही शिव प्रताप 28 वर्ष अपने खेत पर काम करने जा रहे थे तभी रास्ते मे गाँव से निकलते ही बह्मदेव के स्थान के निकट गन्ने के खेत से निकल कर सियार नेअचानक उनके पैर पर हमला कर घायल कर दिया पीछे से आ रहे गाँव के ही राहुल 15 वर्ष एवं छोटेलाल 60 पर भी पैरों हमला कर आशिंक रूप से घायल कर दिया। अडोस पड़ोस में काम कर ग्रामीणों ने शोर मचा कर सियार को भगाकर दोनो ग्रामीणों को बचाया।जिससे सियार ज्यादा नुकसान नही पहुचा पाया।इस अचानक हुये सियार के हमले से ग्रामीण खेत छोड़कर कर गाँव की तरफ भाग गये।
तीनो घायलो को बरखेड़ा सी एच सी इलाज के लिए लाया गया जहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

Express views

Recent Posts

पुलिस जांच में लूट की वारदात निकली फर्जी, मुकदमे में लाभ पहुंचाने के लिए रची गई थी कहानी

पीलीभीत (बरखेड़ा)। थाना क्षेत्र में लूट की जिस घटना से शनिवार को सनसनी फैल गई…

2 hours ago

मकान के विवाद मे जमकर चले लाठी डंडे, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत-बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी बाबू हुसैन पुत्र बुंदन मियां ने थाना पुलिस…

4 hours ago

बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

पीलीभीत। जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंम्भ।बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने ग्राम…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के आने का इन्तज़ार प्रशासन ने पूर्ण की तैयारी

पीलीभीत(बरखेड़ा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरखेड़ा के गांव पतरासा कुंवरपुर 29 जून को होने वाले कार्यक्रम…

7 hours ago

मुहर्रम पर किया लंगर का आयोजन, भारी संख्या में लोग हुए शामिल 

बरखेड़ा।क़स्बे के समाजसेवी सेठ मोहम्मद अनस ने 10 मोहर्रम के अवसर पर कर्बला रोड बरखेड़ा…

1 day ago

बुलेट मोटरसाइकिल व 70 हजार लूटने का आरोप

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र में नगरा चौराहे पर लूट की युवक ने तहरीर दी।पूरन सिंह पुत्र ऊदल…

1 day ago