Advertisement

home

जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद में छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में नई उड़ान दे रही है, विज्ञान ज्योति परियोजना। 

बरेली।भारत सरकार की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की छात्राओं के लिए विज्ञान में रुचि विकसित करने के लिए चल रही महत्वाकांक्षी परियोजना ‘विज्ञान ज्योति फेज- 5’ के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद बरेली, केंद्रीय विद्यालय-2 जेएलए बरेली, केंद्रीय विद्यालय एन ई आर बरेली ,केंद्रीय विद्यालय-1 जेआरसी बरेली एवं केंद्रीय विद्यालय एयर फोर्स बरेली की चयनित कक्षा बारह की 50 छात्राओ में प्रत्येक को ₹12000 की वार्षिक स्कॉलरशिप तथा प्रत्येक छात्रा को ₹14000 तक की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए पुस्तके निशुल्क दी जा रही हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद, बरेली के प्राचार्य श्री प्रमोद सिंह रावत जी, उपप्राचार्या श्रीमती संगीता गुप्ता जी एवं विज्ञान ज्योति परियोजना जिला बरेली के समन्वयक श्री जितेंद्र कुमार (पी.जी.टी.-गणित) की उपस्तिथि में चयनित 50 छात्राओं में से प्रत्येक छात्रा को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए पुस्तके निशुल्क बितरित की गईं । प्राचार्य श्री रावत जी ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत 50 छात्राओ में से प्रत्येक छात्रा को स्कॉलरशिप की पहली किश्त उनके बैंक खातों में भेज दी गई है एवं कक्षा 10 की चयनित 50 छात्राओं को भी विज्ञान किट जल्द ही निशुल्क प्रदान की जाएंगी, निश्चित तौर पे इस परियोजना से छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी और भविष्य में वे अच्छे व सफल नागरिक बनेंगी।

Express views

Recent Posts

​तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, तार गिरने से महिला और बच्चा घायल

​बरखेड़ा:  क्षेत्र के लालौर गांव में रविवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे…

12 hours ago

सौ रुपये दिए होते तो अब तक बिजली आ गई होती, SDO पर गम्भीर आरोप, उपभोक्ता ने की अधिशासी अभियंता से शिकायत

पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार इलाके में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल रहने और…

24 hours ago

ठाकुर महासभा के मंडल अध्यक्ष ने की श्री राम कथा में पहुंचने की अपील  

पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…

1 day ago

गोकशी की तैयारी कर रहे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, पांच आरोपी गिरफ्तार 

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…

1 day ago

रामलीला महोत्सव में पहलवानों ने दिखाया दमखम

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुंडा  में शीतलामाता धर्मार्थ सेवा संस्थान द्वारा  आयोजित 10 दिवासीय 5बां रामलीला महोत्सव…

1 day ago

सरेराह ट्रक चालक को बचा रहे राहगीर पर हमला, रिवॉल्वर तानी; पुलिस ने दो को दबोचा

​बरखेड़ा ।क्षेत्र के पौटां कलां के पास  ट्रक और कार में मामूली एक्सीडेंट का बाद सरेराह…

1 day ago