Advertisement

home

राहुल गांधी के बयान से नाराज सिक्ख समाज सड़को पर उतरा

बरेली। राहुल गाँधी द्वारा अमेरिका में सिक्खों पर दिए गए बयान से उबाल आ गया है। आज बड़ी संख्या में सिक्ख समाज के लोग सिख पंजाबी समाज सेवा सोसायटी के बैनर तले सैकडो की संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया बाद में एडीएम ई को ज्ञापन देकर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सिख पंजाबी सभा सेवा सोसायटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह बक्शी ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी धरती से विवादित बयान दे रहे है। उन्होंने अमेरिका में कहा कि भारत मे सिक्ख समाज के लोगों को कढ़ा और पगड़ी पहने पर प्रतिबंध हैं पर ऐसा नहीं है। राहुल गांधी ने सिक्खों के खिलाफ बयान दिया है वह 84 के दंगो की याद ताजा कर देता है। कांग्रेस ने साबित कर दिया की वह सिक्ख विरोधी है। राहुल गांधी का इटली से प्रेम है उन्हें वहां चले जाना चाहिए । उनकी मांग है कि राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त होना चाहिए साथ ही उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान सरदार मनजीत सिंह नागपाल,अवतार सिंह ,मिंटू चावला,सरदार जसपाल सिंह,परमजीत सिंह ओब्रोई, मालिक सिंह कालरा, एमपी सिंह,विक्की बग्गा,नवनीत सिंह पाटा,परविंदर सिंह,सरदार गोल्डी सिंह,सरदार गोलू , सतवंत सिंह चड्डा,मन्नू बक्शी,आनंद सिंह , लक्की सोढ़ी,गुरूभाग सिंह,अमनदीप सिंह,सतनाम सिंह , जसविंदर सिंह छाबड़ा, अमरप्रीत सिंह ,वीरेंद्र पाल सिंह ,दर्शन अरोड़ा ,अवतार सिंह अरोरा ,सानू कालरा ,सरदार नवनीत सिंह पाटा,सरदार अमरजीत बक्शी,सरदार गुरविंदर सिंह बोनी,सरदार सुभाष अरोड़ा,सरदार शिव स्वरूप चावला,सचिन सबरवाल,गोल्डी खुराना,मन्नू बक्शी, प्राइस खुराना ,सरदार बलजीत सिंह सरदार महेंद्र सिंह बिंद्रा,तिलक राज दुसेजा,जनक राज दुसेजा,सरदार अमरप्रीत सिंह, सरदार लक्की सोढ़ी, सरदार विक्की बग्गा आदि लोग मौजूद रहे।

 

Express views

Recent Posts

बरेली में डायल-112 को मिली 16 नई स्कॉर्पियो, अपराधियों पर कसेगा नकेल

बरेली। जनपद की पुलिस को बड़ी मजबूती मिली है।एसएसपी अनुराग ने डायल-112 सेवा के लिए…

11 hours ago

भाजपा ने की नए ज़िलाध्यक्षों की घोषणा,पीलीभीत समेत 11 जिलों को मिले नए जिलाध्यक्ष

लखनऊ: आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में…

1 day ago

R.C.L.M. कॉन्वेंट स्कूल में जी.के. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, लायंस टीम रही विजेता

बरखेड़ा।नगर स्थित R.C.L.M. कॉन्वेंट स्कूल में ज्ञानवर्धक वातावरण के बीच जी.के. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन…

1 day ago

कचहरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, बड़े वाहनों की एंट्री हुई बंद

बरेली बार एसोसिएशन की पहल लाई रंग बरेली। कचहरी रोड पर लंबे समय से लगने…

2 days ago

कड़ी सुरक्षा में गांव पहुंचा मृत कैदी का शव, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

बरखेड़ा। पांच दिन पूर्व जेल में उपचार के दौरान मृत कैदी सर्वेश का शव मंगलवार…

3 days ago

ट्रेन से कटकर युवती की हुई दर्दनाक मौत

बरेली ।शनिवार देर रात फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में धनेटा फाटक के पास एक दर्दनाक…

5 days ago