Advertisement

Categories: home

युवक ने मामा और नानी को मारी गोली ,मामा की मौत, नानी हुई घायल

फ़ाइल फोटो:मृतक

रिपोर्ट; नन्दकिशोर शर्मा

बरेली ।देर रात एक युवक ने अपने मामा और नानी को गोली मार दी। गोली लगने से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए ।आरोपी गोली मारकर मौका से फरार हो गया। परिजन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक ने मृत घोषित कर दिया और घायल महिला की हालत गंभीर देख उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित की।

थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव सिल्लापुर के रहने वाले शेर सिंह पुत्र नौवत सिंह ने बताया कि उनका धेवता अनुराग उर्फ छोटू पुत्र गजेंद्र सिंह शुक्रवार की रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब बाइक से घर आया वो घर मे आने के बाद वो घर के लोगो से बाते करने लगा । कुछ देर बाद अनुराग ने आवेश में आकर बेटे रनवीर और पत्नी राममूर्ति को गोली मार दी, जिसमे दोनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । गोली मारने के बाद आरोपी मौके से बाइक छोड़ फरार हो गया ।घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने रनवीर को मृत घोषित कर दिया। और घायल राममूर्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं।

इंस्पेक्टर मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि गांव सिल्लापुर मे अनुराग ने अपने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी एक महिला भी घायल हुई है आरोपी मौके से फरार हो गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है ,जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया जायेगा।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

6 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

7 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

16 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

20 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

20 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

20 hours ago