Advertisement

home

बरेली: पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

बरेली(आंवला)।जनपद बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के एक गांव उस वक्त सनसनी फैल गई जब शनिवार की दोपहर एक किसान का शब जमीन से लगे हुए नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेजा है।

दरअसल थाना सिरौली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद के बादाम सिंह उम्र 55 वर्ष गुरुवार की शाम अपने खेत की रखवाली के घर से निकले थे जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे परिजनों को उनकी चिंता हुई तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी दो दिन तलाश करने के बाद बादाम सिंह का कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद परिजनों ने शुक्रवार को थाना सिरौली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को बादाम सिंह के एक रिश्तेदार बादाम सिंह की तलाश करते हुए उनके खेतों पर पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि जमीन लगे हुए एक नीम के पेड़ के सहारे गले में रस्सी बंधी हुई मृतक बादाम सिंह का शब जमीन पर पड़ा हुआ था। घटना की सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई जहां मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। शब को देखने से प्रतीत हो रहा की शब दो-तीन पुराना है। शब में से बदबू आ रही थी। घटना की सूचना डायल 112 तथा थाना सिरौली पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची थाना सिरौली पुलिस ने मामले की जनता से जांच पड़ताल आरंभ कर दी पुलिस ने शब का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हेतु बरेली भेजा है।
इस मामले में परिजनों ने थाना सिरौली पुलिस को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच कर दोषीयो पर कार्रवाई करने की मांग की है। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

6 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

7 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

16 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

20 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

20 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

20 hours ago