Advertisement

home

लव जिहाद: नाम बदलकर हिन्दू लड़कियों का शोषण करने वाले युवक गिरफ्तार

बरेली। पुलिस ने दो मुस्लिम युवक को गिरफ्तार किया है, दोनों लव जिहाद के रास्ते पर चलकर अपनी पहचान छिपा कर भोली भाली हिंदू लड़कियों से दोस्ती करके उनके अश्लील फोटो वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण करते और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर परेशान करते थे। इनके पास से फर्जी आधार कार्ड दो मोबाइल फोन बरामद किए गए है।

बरेली पुलिस की गिरफ्त में खड़े यह दोनों युवक बड़े ही शातिर अपराधी हैं जो बरेली में लव जिहाद का एजेंडा बड़ी हो सोची समझी साजिश के तहत चलाते थे, भोली भाली लड़कियों से सोशल मीडिया में फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती करते थे उसके बाद उनके वीडियो फोटो बना कर उनको परेशान करते थे यही नहीं ब्लैकमेल भी किया करते थे। लेकिन पुलिस ने इन दोनो की हिरासत में लेकर इनकी करनी की पोल खोल दी है, दरअसल दिनांक 19.09.24 को थाना इज्जत नगर क्षेत्र बरेली की पुलिस चौकी कर्मचारी नगर के पास दो लडकियां व दो लडके आपस में वार्ता कर रहे थे और कुछ देर बाद लडकियां आक्रोशित होकर बार-बार मोबाइल दिखा रही थी। संदिग्ध जान पडने पर आसपास के रहने वाले कुछ व्यक्ति मौके पर पहुंचे और पूछताछ की गयी तो लडकियां वहां से बिना नाम पता बताये चली गयी और जब उक्त लड़को से नाम पता पूछे तो अपना नाम राहुल व सतीश बताये, जिस पर स्थानीय लोगो को शक होने पर इन दोनों को चौकी कर्मचारी नगर ले आए। पुलिस द्वारा उक्त दोनों लडको से गहनता से पूछताछ की गयी तो एक ने अपना नाम नौशाद पुत्र बाबू अहमद नि0 ग्राम परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बरेली बताया, जब उसकी तलाशी ली गयी तो पाकेट से 05 आधार कार्ड जिसमें हिन्दू व मुस्लिम नाम तथा फोटो एवं आधार नंबर अलग-अलग बरामद हुए तथा एक मोबाईल फोन बरामद हुआ जिसको खोलकर चैक किया गया तो नौशाद द्वारा उसमें हिन्दू व मुस्लिम नाम से 06 इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तमाम लडकियो एवं महिलाओं से अश्लील चैट कर वीडियो कालिंग कर अश्लील स्क्रीन वीडियो रिकोर्डिंग पाया गया। दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम आमान पुत्र इनामु उऱहमान नि0 ग्राम परतापुर चौधरी थाना इज्जतनगर बरेली बताया, तलाशी से इसके पास भी 03 आधार कार्ड हिन्दू व मुस्लिम नाम से और हिंदू नाम से अलग-अलग आधार कार्ड नं0 के मिले एवं एक मोबाइल फोन जिसमें कई लडकियों के न्यूड वीडियो एवं अश्लील चैट मिले। प्रथम दृष्टया उक्त दोनों लडकों का कार्य कूट रचित आधार कार्ड रखने, प्रयोग करने एवं फर्जी आईडी बनाकर लडकियों को भ्रमित करने तथा ब्लैकमेल करने का अपराध पाकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मु0अ0सं0 673/24 धारा 339/340/336(3) बीएनएस व 66D आई0टी0एक्ट पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया ।

पकड़े गए दोनो आरोपियों ने बताया की यह खास तौर पर।हिंदू लड़कियों को टारगेट करते थे, इनके मुस्लिम लड़कियों से भी संबंध थे, यह लोग फर्जी आधार कार्ड हिन्दू तथा मुस्लिम लडकियों को प्यार के जाल में फंसाने के लिये अलग-अलग नाम से आधार कार्ड बनवाकर रखते है, यदि हिन्दू समुदाय की लडकी होती है तो उसको हिन्दू नाम बताकर आधार कार्ड की आईडी दिखाकर भरोसा दिलाते है एवं मुस्लिम समुदाय की लड़की होती है तो उसको मुस्लिम नाम बताकर भरोसा दिलाते है एवं इंस्टाग्राम/ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पर नई-नई आई0डी बनाकर भोली भाली महिलाओं लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते है, जिससे वह इनके प्रेम जाल में आसानी से फंस जाती है। फंसने के बाद अभियुक्त महिलाओं के साथ न्यूड फोटो वीडियो और आपत्तिजनक चैट करते हुए उनकी वीडियो बना लेते है तथा बाद में उसे वायरल करने धमकी देकर उनका शारीरिक शोषण करते है।

Express views

Recent Posts

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आगाज़, 15 जून से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा ‘योग सप्ताह’

बरेली। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है" इसी संदेश को जन-जन…

4 hours ago

पति से छुटकारा पाने को पत्नी ने पति पर लगाया मासूम पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप,जांच में शिकायत झूठी निकली।

बरखेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर तीन वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने…

1 day ago

विधायक विवेक वर्मा ने बुजुर्गों को कराया भोजन, लिया आशीर्वाद

बरखेड़ा।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा तथा व्यापार फैंस क्लब बीसलपुर के द्वारा आज  शुक्रवार को दोपहर वृद्धाश्रम…

1 day ago

320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

  बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

​बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी…

1 day ago

रोहिलखंड बस चालक की मौत पर फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, किया चक्का जाम

बरेली।रोहिलखंड क्षेत्र के बस चालक प्रमोद यादव की मृत्यु के बाद चालक समुदाय में भारी…

2 days ago