Advertisement

home

गौकशों और पुलिस में हुई मुठभेड़ में 1 सिपाही घायल,2 बदमाश गिरफ्तार

बरेली। बदमाशो के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है, यही वजह है जो लगातार पुलिस पर भी हमला करने से गुरेज नहीं करते।बरेली में गौ कशी करने वाले बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिससे एक पुलिस जवान घायल हो गया वही पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो बदमाशो के पैरो में गोली लगी तो उनको हिरासत में लिया गया वही एक अन्य आरोपी में भागने की कोशिश की तो उसको पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। तो वही कुछ साथी भागने में कामयाब रहे। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

बरेली में गौ कशी करने वाले बदमाश आए दिन गाय अथवा गौ वंश की हत्या करने में लगे है आए दिन गौ वंश पशुओं के अवशेष जंगलों में प्राप्त हो रहे थे। पुलिस की लगातार कोशिशों के बाबजूद गौ कशी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे थे, वही बीती देर रात पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की कुछ बदमाश गौ कशी करने के लिए फतेहंज पूर्वी क्षेत्र के हाइवे के किनारे गन्ने के खेत में पहुंचे है, सूचना पाते ही पुलिस अलर्ट हुई और मौके पर पहुंच कर।बदमाशो की घेरा बंदी कर दी और बदमाशो को चेतावनी दी वह हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दे लेकिन बदमाशो ने पुलिस पर ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाशो पर फायरिंग की पुलिस की गोली से 2 बदमाश घायल हो गए जिनके पैरो में गोली लगी तो वही एक अन्य बदमाश ने भागने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने उसको दौड़ा कर पकड़ लिया, इनके कुछ साथी भागने में कामयाब रहे जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है। पकड़े गए तीनों बदमाश शातिर अपराधी है जिनमे से दो के दर्जनों अपराधी मुकदमे कई थानों में दर्ज है, वही तीसरे आरोपी की अपराधिक कुंडली पुलिस खंगालने में लगी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह कई जगहों पर गौ वंश पशुओं की चोरी कर कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर लेजाकर उनकी हत्या कर देते थे उसके अवशेष वही छोड़ कर जरूरी हिस्सा साथ लेजाते थे। पुलिस अब इनकी जांच कर रही है की उन अवशेषों को कहा लेजाकर बेचते थे और इनके पीछे कौन कौन लोग है ताकि पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो सके।

बरामदगीः-
02 अदद तमंचा 315 बोर,04 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, गौकशी करने के उपकरण,एक अदद आटो नं0 UP 25 FT 7691।

Express views

Recent Posts

सावन के पावन मास में रवाना हुआ कांवरियों का जत्था, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

​बरखेड़ा:श्री शिव शक्ति काबड़ियाँ  दल भोपतपुर, प्रतापडण्डी के तत्वावधान में सावन के पवित्र महीने में क्षेत्र…

11 hours ago

‘हर घर तिरंगा’ अभियान : नगर में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, नागरिकों ने किया भव्य स्वागत

​बरखेड़ा :  'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत बुधवार को ब्लॉक परिसर बरखेड़ा से एक…

11 hours ago

प्लॉट पर कब्जे के विरोध में चार महिलाओं ने किया कलेक्ट्रेट गेट पर आत्मदाह का प्रयास

 सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था न होने का भी आरोप रिपोर्ट:नन्दकिशोर…

15 hours ago

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

3 days ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

3 days ago