रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह 4:00 बजे मनौना कसूमरा रोड पर पुलिस चैकिंग के दौरान तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी जवाबी कार्यवाही में पुलिस की तीनों बदमाशो के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें तीनों बदमाशो को पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है ।तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में बांचित हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की मुठभेड़ के दौरान ऑवला कस्बा निवासी संजय यादव राहुल यादव और उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया तीनों के पैर में गोली लगी है ।घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।गिरफ्तार बदमाशों में उस्मान हमले के मामले में वांछित था उसने ऑवला के प्रगति नगर निवासी सेवा निवृत्ति फौजी योगेश कुमार पर हमला किया था योगेश को गंभीर चोटे आई थी उन्होंने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी वही संजय यादव और राहुल यादव के खिलाफ भी कई मामले दर्ज हैं।
पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…
बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले…
बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तीन लोगों पर उसकी 24 वर्षीय पुत्रवधू…