Advertisement

home

बहन पर की अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर किशोर को चार लोगो ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

बरेली। थाना शीशगढ़ क्षेत्र में बहन पर टिप्पणी का विरोध करने पर रविवार रात किशोर की पीटकर हत्या कर दी गई। छात्र के मामा ने चार सगे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी भी नाबालिग हैं।

शीशगढ़ क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोर एक स्कूल में 10 वीं कक्षा का छात्र था। शाम को वह घर से घूमने निकला था। किशोर के मामा ने बताया कि बस्ती में घूमते हुए उनके भांजे को एक युवक मिला। उसने कहा कि वह उसकी बहन से प्यार करता है। भांजे ने इस पर एतराज जताया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। बहस बढ़ी तो आरोपी ने अपने तीन सगे भाइयों को भी बुला लिया। चारों ने उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी। इस दौरान वह बेहोश हो गया। तब चारों आरोपी फरार हो गए। परिजन किशोर को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शीशगढ़ थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि चारों आरोपी सगे भाई हैं, जो फरार हो गए हैं। मौत की वजह सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद साफ होगी।
पुलिस को पता चला है कि आरोपी व उसके भाई इलाके में दबंगई और लड़कियों पर टिप्पणी करते रहते हैं। पहले भी उनके खिलाफ इस तरह की शिकायतें आती रही हैं, पर उनके घरवाले ही उन्हें शह देते हैं। यह भी बात सामने आई हैं कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर लड़की का फोटो डालकर धमकी दी थी।मौका देखकर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

Express views

Recent Posts

श्रावण मास के तृतीय सोमवार पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर…

2 hours ago

पीलीभीत : धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

पीलीभीत। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस 'आजादी के अमृत महोत्सव' के अंतर्गत अत्यंत हर्षोल्लास और…

9 hours ago

पीलीभीत: हिंदू महासभा ने निकाली भव्य ‘स्वाभिमान तिरंगा यात्रा’, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, भारत माता की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा जनपद…

11 hours ago

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गंभीर…

2 days ago

पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक किशोर गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राजमार्ग पर बरखेड़ा स्थित गोपी कॉलोनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की…

2 days ago

स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई 13 बच्चे घायल

बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में न्यू इंग्लैंड की स्कूल बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा…

2 days ago