Advertisement

home

मजदूरी का भुगतान न होने पर मजदूरों ने वाहन रोककर किया हंगामा

बरेली । कस्बा नवाबगंज में अटल आवास विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी ठेकेदार, मजदूरों के साथ ही ईट भट्ठा स्वामियों का भुगतान नहीं कर रहा है। ठेकेदार वाहनों में (गाड़ियों में) समान लाद कर ले जाने लगा। इस पर मजदूरों ने वाहनों को रोक खूब हंगामा काटा। पुलिस ठेकेदार के सुपरवाइजर को पड़कर थाने ले आई। वहीं ईट भट्टा स्वामियों ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार गरीबों और मजदूरों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने को करीब 74 करोड रुपए की लागत से सरकार ने अटल आवास विद्यालय का निर्माण शुरू कराया था। लेकिन कार्यकारी संस्था के निर्माण में देरी करने पर अधिकारियों ने ठेकेदार को कई बार चेतावनी दी थी। इसके बाद भी निर्माण समय से पूरा न होने पर ठेकेदार के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद निर्माण कराने वाला ठेकेदार ने वहां से सामान ले जाना शुरू कर दिया है। वहीं निर्माण कार्य में मजदूरी करने वाले मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने उनकी मजदूरी के रुपए नहीं दिए हैं। वहीं निर्माण कार्य में ईंटों की सप्लाई करने वाले ईंट भट्टा स्वामी फैजल खां व अब्दुल मतीन का आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें ईंटों का भुगतान नहीं किया है। आज ठेकेदार सामान डंपर में भरकर जाता देख मजदूरों ने डंपर को रोककर हंगामा काटा। मजदूरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ठेकेदार के सुपरवाइजर को थाने ले आयी। वहीं अब्दुल मतीन, फैजल खां व नरेंद्र पाल ने नवाबगंज थाने में ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है।

Express views

Recent Posts

पुलिस जांच में लूट की वारदात निकली फर्जी, मुकदमे में लाभ पहुंचाने के लिए रची गई थी कहानी

पीलीभीत (बरखेड़ा)। थाना क्षेत्र में लूट की जिस घटना से शनिवार को सनसनी फैल गई…

1 hour ago

मकान के विवाद मे जमकर चले लाठी डंडे, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत-बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी बाबू हुसैन पुत्र बुंदन मियां ने थाना पुलिस…

3 hours ago

बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

पीलीभीत। जनपद में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंम्भ।बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने ग्राम…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के आने का इन्तज़ार प्रशासन ने पूर्ण की तैयारी

पीलीभीत(बरखेड़ा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरखेड़ा के गांव पतरासा कुंवरपुर 29 जून को होने वाले कार्यक्रम…

5 hours ago

मुहर्रम पर किया लंगर का आयोजन, भारी संख्या में लोग हुए शामिल 

बरखेड़ा।क़स्बे के समाजसेवी सेठ मोहम्मद अनस ने 10 मोहर्रम के अवसर पर कर्बला रोड बरखेड़ा…

1 day ago

बुलेट मोटरसाइकिल व 70 हजार लूटने का आरोप

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र में नगरा चौराहे पर लूट की युवक ने तहरीर दी।पूरन सिंह पुत्र ऊदल…

1 day ago