Advertisement

home

पुलिस ने पकड़ी 45 ग्राम अवैध स्मैक, दो स्मैक तस्करों को भेजा जेल।

बरेली । फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो स्मैक तस्कर को 45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 5 लाख 40 हजार रुपये बताई जाती है।
जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे शंखा पुल के पास एएनए कॉलेज रोड पर रबड़ फैक्ट्री के अंदर जाने वाली रोड से दो अभियुक्तों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पुछताछ पर उन्होंने बताया कि हमने एक ट्रक ड्राइवर से स्मैक खरीदी थी। जिसे बचने के लिए हम फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज क्षेत्र में बेचने जा रहे थे। पकड़े गए अभियुक्तों में एक ने अपना नाम अनवर पुत्र नत्थू उम्र 45 वर्ष निवासी मो0 अंसारी वार्ड नंबर 09 कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली बताया। और दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम शकील पुत्र नन्हे उम्र 30 वर्ष निवासी मो0 अंसारी वार्ड नंबर 10 कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली बताया। दोनों अभियुक्त के पास से 45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 लाख 40 हजार रुपये है।
पकड़े गए दोनों अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 45 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। अभियुक्त अनवर के कब्जे से 25.5 ग्राम अवैध स्मैक व अभियुक्त शकील से 19.5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में स्मैक की कीमत 5 लाख 40 हजार रुपये है।

दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा, दरोगा पुष्पेन्द्र सिंह, रोहित तोमर, अनिल कुमार, सुरजीत सिंह, लेखपाल रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

23 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago