Advertisement

home

बरेली: दो बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ खाया जहर, प्रेमिका की मौत,प्रेमी की हालत गंभीर 

बरेली।मीरगंज के एक गांव में प्रेम-प्रसंग परिजनों से नाराज प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ने पर दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रेमिका की मौत हो गई। वहीं प्रेमी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रेमी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

थाना मीरगंज के एक गांव में रहने वाले 18 वर्षीय अनिल कुमार का गांव की ही रहने वाली एक महिला से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह बात महिला के परिवार वालों को पता चल गई। जिसका उन लोगों ने विरोध किया। परिवार के सामने आने पर दोनों ने साथ मरने की कसम खाई और जहर खा लिया। जब परिवार के लोगों ने उनकी हालत बिगड़ती देखी तो शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां महिला की मौत हो गई। सुनिल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रेमी की अभी शादी नहीं हुई है। जबकि बताया जा रहा है कि महिला शादी शुदा थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वह अपने पीछे दोनों बच्चों को बिलखता छोड़ गई। गांव में चर्चा है कि लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल था। परिवार वालों ने इसका विरोध किया। जिस कारण दोनों ने जहर खा लिया।

बाहर रहता था महिला का पति, मियां बीवी में होता था झगड़ा
महिला के पड़ोसियों ने बताया कि उसका पति हरियाणा में रहकर काम करता था। वह पत्नी को अपने साथ नहीं रखता था। आए दिन दोनों के झगड़े भी होते थे। चार दिन पहले महिला अपने मायके हल्दी सियोर गई थी। जहां से वापस आने के बाद उसने प्रेमी के साथ जहर खा लिया। फिलहाल हरियाणा में रहकर मजदूरी कर रहा महिला का पति घटना की सूचना के बाद वापस आ गया है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

6 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

7 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

16 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

20 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

20 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

20 hours ago