बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा पुखा निवासी खेमकरन की पुत्री भारती देवी पत्नी ज्ञानप्रकाश निवासी कोठा थाना खुदागंज जी शाहजानपुर ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 8 फरवरी 2022 को मेरे माता पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार शादी में काफी दान दहेज दिया था परन्तु प्रार्थनी के ससुराल वाले पति ज्ञानप्रकाश,ससुर नन्द राम,सास गीता देवी,देवर सचिन शादी के दिए हुए दान दहेज से सन्तुष्ट नही हुए।और प्रार्थनी से 2 लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग करते थे।जिसकी शिकायत मैंने अपने माता पिता से की माता पिता ने ससुराल वालों को समझाया लेकिन ससुराल वाले नही माने और ससुराल वालों ने प्रार्थनी को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करने लगे।दिनाक 27 मार्च 2024 को समय करीब दिन के 12 बजे मेरे पति ने गन्दी गन्दी गाली देते हुए घर से निकाल दिया और वोले कि शादी के काफी दिन बाद भी अभी दान दहेज नही आया 12 मई 2024 को मेरे ससुराल वाले मेरे गाँव पचपेड़ा पुखा आये और गन्दी गन्दी गालियां देते हुए बोले कि 2 लाख रुपये व मोटरसाइकिल का अभी तक इंजाम नही किया जल्दी इंतजाम करो नही तो इसे मारकर अपने लड़के की दूसरी शादी कर लेंगे।मेरे पिता समझाते रहे मगर वह नही माने।एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…