Advertisement

home

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई।

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रहपुरा रोड पर त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज में दीनदयाल उपाध्याय जयंती के बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा नेता सचिन चौहान एवं अन्य भाजपा नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर फूल माला पहनाकर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। और बताया कि जनसंघ के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एक छोटा सा पौधा लगाया था। वह आज भाजपा पार्टी के विशाल वट वृक्ष के रूप में आज विश्व का सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित हुआ है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जनकल्याण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के संकल्प को साकार करने में लगी हुई है। कार्यक्रम के पश्चात विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने बूथ संख्या 342 पर विशेष सदस्यता अभियान चलाकर घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क कर उनके मोबाइल से 8800002024 पर मिस कॉल करके भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजयसक्सेना, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी, कैलाश शर्मा, भाजपा नेता सचिन चौहान, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उवेंद्र सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रमन जायसवाल, अध्यापक संदीप गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, चक्रवीर सिंह चौहान, अमित सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ दीपक तोमर, सभासद अबोध सिंह, गौरव मिश्रा कॉन्टैक्टर, सभासद मोनू ठाकुर आदि भाजपाई एवं कस्बे के प्रमुख समाजसेवी, गणमान्य, व्यापारी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

Express views

Recent Posts

ईडी का मोबाइल कारोबारी के आवास पर छापा, कारोबारियों में मचा हड़कंप

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…

7 hours ago

गैर समुदाय का युवक, युवती के घर घुसा, लव जिहाद की चर्चा

युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा   रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…

1 day ago

खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका

​रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…

1 day ago

चोरों का आतंक: बंद घर से लाखों के गहने और कीमती सामान चोरी, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

​बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…

1 day ago

पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई,हवाला कारोबार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश,दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…

3 days ago

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…

4 days ago