Advertisement

home

गन्ना सहकारी समिति चुनाव नामांकन मे धांधली को लेकर तहसील गेट पर किया प्रदर्शन

  •  प्रदर्शन से तहसील आय फरियादियों को हुई दिक्कत

बरेली ।गन्ना समिति चुनाव नामांकन में धांधली को लेकर लोगों ने मीरगंज तहसील परिसर के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों का आरोप है कि गन्ना सहकारिता समिति में हुए नामांकन में पारदर्शिता से कार्य नहीं किया गया कुछ लोगों के पर्चे निरस्त करवा दिए गए है। जिस कारण वह तहसील परिसर पर धरना प्रदर्शन करने के लिए आए हैं उनकी मांगे नामांकन प्रक्रिया को सही से करवाया जाए इस दौरान सीओ गौरव सिंह इंस्पेक्टर सिद्धार्थ सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर उपस्थित रही।

राहुल यदुवंशी ने बताया गन्ना सहकारी समिति के चुनाव मे 26 सितंबर को आवेदन हुआ था 27 सितंबर को पर्चे की जांच हुई थी ।चुनाव मे हर गांव से चार-पांच पर्चे भरे गए थे। सत्ता के चलते कुछ लोगों के पर्चे खारिज कर दिए गए कुछ को निर्विरोध चुन लिया गया है ।हम लोग धरना प्रदर्शन पर इसलिए बैठे हैं कि हमारे लोगो के पर्चे बिना किसी कमी के निरस्त कर दिए गए हैं ।उन्हें फिर शामिल करके चुनाव कराया जाए जो चुनाव में जीते उसी की जीत मानी जाए नथपुरा चुरई दलपतपुर, हल्दी, सीहोर ,संग्रामपुर सहित कई गांव के लोग यहां धरने मे आए हुए हैं एसडीएम द्वारा एक एक करके लोगो को बुलाया जा रहा है ।यह बताने के लिए कि उनके पर्चे क्यों खारिज किए गए है उन्होंने कहा कि जबतक दुबारा चुनाव नही कराया जाएगा हम धरने पर बैठे रहेंगे।

रवि गंगवार ने बताया कि गन्ना सहकारी समिति चुनाव के लिए हुए नामांकन पत्र को निरस्त कर दिया गया है ।कुछ लोगो को निर्विरोध चुन लिया गया है जो की गलत है। ,जनता के द्वारा चुनाव कराया जाना था नामांकन मे हुई धांधली को लेकर आज वो कई लोगो के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे है ।जबतक उन्हें दुबारा चुनाव का आश्वाशन नही मिल जाता वो यही गेट पर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे।

एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बताया कि कुछ लोगों को लगता है कि उनके पर्चे निरस्त किए गए हैं। उन लोगों को मैंने अपने पास बुलाया है ।उनसे बात करके मेरे द्वारा यह बताया जा रहा है कि उन लोगो के पर्चे क्यों खारिज हुए है। सारे पर्चो की जांच खुद उनके द्वारा ही की गई है। जिस पर्चे में कमी दिखाई दी उसको ही निरस्त किया गया है। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो को मेरे द्वारा बुलाकर यह दिखाया जा रहा है कि उनका पर्चा क्यों निरस्त किया गया है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

22 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago