Advertisement

home

धर्मस्थल की ओर कैमरे लगाने पर दो पक्षों में हुआ बवाल, जमकर चले ईंट पत्थर

बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी के इमामगंज गांव में दूसरे समुदाय द्वारा, हिंदू धर्मस्थल की तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाने पर दो पक्षों में जमकर हुआ बवाल, जमकर चले ईंट पत्थर, पांच लोग हुए घायल। एक महिला के सिर में पत्थर लगने से गंभीर रूप से हुई घायल। पुलिस ने बारह लोगों को किया गिरफ्तार।

जानकारी के अनुसार इमामगंज गांव में गुरुवार को हिंदू धर्म स्थल की ओर दूसरे समुदाय द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। कैमरे हटा लेने की सहमति होने पर दिन में मामला शांत हो गया। शाम को गांव की परचून की दुकान पर बैठे दोनों समुदाय के लोगों में कैमरे को लेकर कहासुनी होने लगी। गाली गलौज और हाथापाई हुई। दोनों पक्षों के लोग पथराव किया। जिसमें हर प्यारी और उनका नाती, राशिद, रियासद शाह, सलमान अली घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर है। सूचना 112 और थाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने अपने अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा फोर्स लेकर गांव पहुंचे गए। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ा। बावल की सूचना पर भोजीपुरा, सीबीगंज, शाही, शीशगढ़ थानों की पुलिस और सीओ हाईवे पर मौके पर पहुंचे गए। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में ले लिया और घायल का मेडिकल कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव में बहुसंख्यक समुदाय का एक ही धार्मिक स्थल है।

सहमति बनने पर ही नहीं हटाए कैमरे _ पुर्व प्रधान अय्यूब अली ने चंदा करके अपनी मुस्लिम आबादी की तरफ रोड पर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिए। और एक कैमरा उन्होंने बिजली के खंभे पर हिंदू देवस्थान की तरफ लगवा दिया। जिससे बहुसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों ने महिलाओं के फोटो का दुरुपयोग करने को तर्क देकर कैमरा लगाने का विरोध कर दिया। विरोध पर कैमरा हटा लेने की सहमति बनने पर मामला शांत हो गया। लेकिन कैमरा हटाया नहीं गया।

भारी फोर्स को देखकर लोग जंगल में भाग गए। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर थाने पर बैठाया। शाम को सभी का शांति भंग में चालान कर दिया।

पुलिस ने एक पक्ष के उदयवीर, करन सिंह, राजवीर, रंजीत, जीशान और दूसरे पक्ष के फरमान, अय्यूब शाह, याकीन शाह उर्फ नन्हे मास्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव में पुलिस तैनात है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

6 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

7 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

16 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

20 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

20 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

20 hours ago