Advertisement

home

नगर पंचायत ने शुरू कराया 155 घंटे नॉन स्टॉप सफाई अभियान

बरेली। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में शुरू हुआ 155 घंटे नॉनस्टॉप सफाई अभियान, जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती के उपलक्ष में स्वच्छ अभियान कार्यक्रम के तहत आज सुबह फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और उनके पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू ने झाड़ू लगाकर सफाई अभियान शुरुआत की। और खुद सामने खड़े होकर सफाई कर्मचारियों से नालियों की सफाई करवाई। अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने बताया कि शासन के दिशा निर्देश कस्बे में 155 घंटे नॉनस्टॉप सफाई अभियान 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। और बताया कि इस महा अभियान का उद्देश्य महात्मा गांधी को स्वच्छता के प्रति उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि देना है। सफाई अभियान के दौरान सफाई मित्रों एवं सफाई कर्मचारीयों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिससे उनके स्वास्थ्य की जांच हो सके। इसी दौरान कर्मचारियों को सफाई उपकरण एवं सुरक्षा किट वितरण की जाएगी। सफाई अभियान कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, जगदीश प्रसाद शर्मा, गंगाराम, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, सुरेश कुमार, दिनेश कुमार, फईम अली, जयप्रकाश, खेमपाल मौर्य, रामचंद्र राठौर, सोमपाल यादव, रवि सैनी, नरेश, मुकेश, उपदेश, सफाई नायक रमेश चंद्र, राजेश कुमार मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

21 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago