Advertisement

home

आँवला में सर्राफा व्यापारी को गोली मारने के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर मे लगी गोली 

बरेली ।आँवला थाना पुलिस बदायूं रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। मोटरसाइकिल पर दो लोग आते दिखे। जिन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी बदले में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी है और दोनों को घायल अवस्था मे पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आयी डॉक्टर न होने पर भमोरा भेजा गया जहां से बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घायल आरोपियों में मजरुल पुत्र मेहराज निवासी इस्माइलपुर थाना उझानी जिला बदायूं व लईक पुत्र उमर शाह मानक पुर थाना उझानी जिला बदायूं के नाम सामने आये हैं।आपको बता दे कि आँवला के मोहल्ला कच्चा कटरा बागबखशी के सालिग़ राम मौर्य के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गयी और बताया कि 19 सितंबर की रात आँवला में बदमाशों के द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने के लिए ताले तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था। बदमाशों ने विरोध करने पर सर्राफा व्यापारी श्रीकांत मराठा को गोली मार दी थी गोली उनके पेट में लगी थी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर आई। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बरेली रेफर किया गया था कुछ दिनों के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसको लेकर व्यापारी ने विरोध प्रदर्शन किया था और कैबिनेट मंत्री ने 48 घंटे का आश्वासन दिया था एफ आई आर शालिग राम नाम के व्यक्ति के द्वारा कराई गयी थी एफआईआर के आधार पर तीन लोग बताए गए थे जिनमें से पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो को गिरफ्तार कर लिया है अभी एक बदमाश फरार है कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि इन आरोपितों को पकड़ने के लिए एसओजी और आँवला पुलिस की टीमें लगातार तलाश कर रही थीं चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

 

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

22 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago