रिपोर्ट:विमलेश कुमार
पीलीभीत।लेखपाल द्वारा ग्रामीण का आय से अधिक इनकम सर्टिफिकेट बनाने पर ग्रामीण कटोरा लेकर भीख मांगता हुआ एसडीएम के समक्ष तहसील में पहुचा।
क्या है मामला
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नागीपुर अखोला के निवासी बादाम सिंह ने अपनी आय का सर्टिफिकेट बनने हेतु आवेदन किया था ग्रामीण का आरोप है कि क्षेत्रिय लेखपाल ललित मोहन द्वारा सर्टिफिकेट में उसकी आय से वास्तविकता से अधिक दर्शायी गयी है। ग्रामीण ने बताया बीते 9 माह से आय प्रमाण पत्र संशोधन हेतु दर दर की ठोकर खा रहा है। मजबूर ग्रामीण आज 9 माह बाद कटोरा लेकर एसडीएम के समक्ष न्याय की भीख मांगने हेतु तहसील पहुँचा। ग्रामीण ने कहा कि न्याय न मिलने पर वह दिल्ली तक भी जाएगा।
आरोप है कि ग्रामीण की 3 बीघा खेती होने पर भी लेखपाल ललित मोहन ने 51 हजार की वार्षिक आय दिखा दी।जबकि गांव के ही अन्य ग्रामीण की 3 एकड़ जमीन होते हुए 46 हजार का आय का सर्टिफिकेट बना दिया।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…