Advertisement

home

IGRS पर झूठा या गलत निस्तारण करने वालों पर होगी कार्रवाई : DM

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज विकास कार्यक्रमों/सी0एम0 डैशबोर्ड/बी0डी0ओ0/आकांक्षात्मक विकास खंडों के सम्बन्ध में मासिक समीक्षा बैठक विकास भवन स्थित सभागार हुई।
जिसमे सीएम डैशबोर्ड पर डी एवं ई श्रेणी वाले विभागों की समीक्षा करते हुये उनको अपनी रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।
▶️निर्माण कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि यदि निर्माण कार्य हेतु भूमि धनराशि या एनओसी का मामला लंबित नहीं हैं फिर भी कार्य में देरी की जा रही है तो इससे स्पष्ट होता है कि रिवाइज स्टीमेट भेजने की मंशा से ऐसा किया जा रहा है यदि ऐसा पाया गया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।
▶️आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये गये कि प्रतिमाह जिस गांव से तथा जिस विभाग की सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं सम्बंधित अधिकारी उस गांव में जाकर शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण हो रहा है या नहीं इसकी जांच करें। यदि किसी ने झूठा या गलत निस्तारण कर रिपोर्ट लगायी है तो सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

▶️आकांक्षात्मक विकास खण्डों की निर्धारित पैरामीटर पर प्रगति की समीक्षा की गयी, पाया कि जुलाई से सितम्बर तक सम्पूर्णता अभियान चलाया गया था।
निम्न पैरामीटर पर जैसे- ए0एन0सी0 रजिस्ट्रेशन, हाईपर टेंशन की स्कैनिंग, शुगर की स्कैनिंग में विकास खण्ड बहेड़ी तथा शेरगढ़ का लक्ष्य पूर्ण नहीं है जबकि विकास खण्ड रिछा द्वारा हेल्थ पैरामीटर पर बहुत अच्छा कार्य किया गया है।
02 अक्टूबर से 06 अक्टूबर 2024 तक सम्पूर्णता सप्ताह मनाये जाने के भी निर्देश दिये गये।
▶️मुख्य चिकित्साधिकारी को आकांक्षात्मक विकास खण्ड बहेड़ी, दमखोदा व शेरगढ़ की बैठक लेने के निर्देश दिये गये तथा आवश्यकता हो तो सीसीटीवी कैमरे भी लगवाये जायें।
▶️विभिन्न प्रकार की पेंशनों के सत्यापन कार्य की समीक्षा करते हुये पाया गया कि विधवा पेंशन व कन्या सुमंगला योजना के सत्यापन का कोई पुराना प्रकरण लंबित नहीं है तथा वृद्धावस्था पेंशन में मात्र 08 प्रकरण लंबित है।
▶️राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) समीक्षा करते हुये पाया गया कि  715 समूह गठित करने का लक्ष्य के सापेक्ष विगत माह तक 427 समूह गठित किये गये थे जोकि इस बार 585 समूहों का गठन हो गया है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

21 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago