बरखेड़ा।अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे मचवाखेड़ा गांव में वृद्धा आश्रम में 56 वृद्ध लोगो को बस्त्र व फल बांटे गए।सूर्या चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी दिल्ली द्वारा संचालित वृद्धाआश्रम मचवाखेड़ा पर क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता,नगर पंचायत चैयरमेन श्यामविहारी भोजवाल एवं जिला समाज अधिकारी चन्द्र मोहन विष्नोई ने पहुचकर बुजर्गो को स्नेह के साथ वस्त्र ब फल बाटकर उत्साहित किया।इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्र मोहनविश्नोई ने कहा कि इन बुजर्गो की सेवा ही सच्ची मानवता हैं।चैयरमेन श्यामविहारी भोजवाल ने कहा कि बुजर्ग के सेवा के लिये सेवा कर रहे स्टाफ को धन्यवाद दिया।विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता ने बताया कि बुजर्गो का अनुभव संस्कार हमारी विरासत हैं।बुजर्गो का आदर करना उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य हैं।बुजर्गो के मनोरंजन के लिये रखे संगीत कार्यक्रम में जमकर थिरकते नजर आये।समाज कल्याण विभाग के सेवा निवर्त्त अधिकारी सुधीर गुप्ता ने मंच का संचालन किया ।इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ शाहीन,डॉ रजनी,स्टाफ नर्स रेशमी,फिजियोथेरेपिस्ट राजेश कुमार,देवदत्त गंगवार नेत्र परीक्षण अधिकारी रेनू गंगवार वार्डेन रघुवीर सिंह लेखाकार, सहित आश्रम का समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…