Advertisement

home

फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो अभियुक्त गिरफ्तार

बरेली। थाना विशारतगंज पुलिस ने आज फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कस्बा विशारतगंज में ‘बैभव इंटरनेट एवं कम्युनिकेशन’ नामक स्थान से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज़ और उपकरण बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष कुमार मित्तल और सूरज मौर्य का नाम सामने आया है, जो काफी समय से फर्जी आधार कार्ड, पासबुक और पैन कार्ड बनाने का अवैध कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 80 आधार कार्ड, 130 आधार KYC फॉर्म, लैपटॉप, प्रिंटर, थंब क्लोन मशीन समेत कई उपकरण बरामद किए हैं।विशेष रूप से, इन अभियुक्तों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिकों के आधार कार्ड का फर्जी थंब क्लोन बनाकर उन्हें बरेली में इस्तेमाल किया जा रहा था। इस गिरोह का फर्जी दस्तावेज़ बनाने का नेटवर्क बेहद संगठित था, जिसे पुलिस की सक्रियता से समय पर पकड़ा गया।अभियुक्तों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस और आधार कार्ड अधिनियम 2016 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अन्य थानों और जिलों से इनके संबंधों की जानकारी जुटा रही है। अभियुक्तों को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

5 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

6 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

15 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

19 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

19 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

19 hours ago