बरेली। मंगलवार शाम को जंगल मे जानवर लेकर गए बुजुर्ग का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया ,परिवार के लोगो ने पूरी रात वृद्ध की खोजबीन की पर वो नही मिले ,सुबह मृतक ने बेटे ने अपने पिता का शव खेत की चकरोड पर देखा तो उसके होश उड़ गए सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी
थाना मीरगंज क्षेत्र के सिल्लापुर गांव में मंगलवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान छेदा लाल (65) पुत्र मिली लाल के रूप में की गई है। छेदा लाल दिवाकर मंगलवार शाम को भैंस चराने के लिए घर से निकले थे लेकिन रात तक घर नहीं लौटे।परिवार के लोगों ने पूरी रात उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित जंगल में गन्ने के खेत के पास चकरोड पर उनका शव देखा। उनकी आंख से खून बह रहा था, जिससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता मंगलवार की शाम चार बजे जानवरों को लेकर जंगल गए थे कुछ घंटो बाद उनके सभी जानवर वापस घर आ गए पर उनके पिता नही आए जिसके बाद परिवार के सभी लोगो ने पिता की तलाश शुरू की पूरी रात तलाश करने के बाद भी उसके पिता नही मिले सुबह उसका छोटा भाई खेतो की तरफ पिता की तलाश में गया तो खेत की चकरोड़ पर उसको पिता का शव पड़ा मिला उसके पिता की आंखों से खून बह रहा था और शव के पास भी खून पड़ा हुआ था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की तहरीर के आधार कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…