Advertisement

home

मेला श्रीराम लीला महोत्सव का आयोजन

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर कुंडा में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दस दिवसीय मेला श्रीराम लीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।शुक्रवार को गांव में श्रीराम व अन्य झांकियों के साथ शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई।शोभायात्रा के दौरान गांव के लोगो मे काफी उत्साह देखने को मिला।वही मेला मे 130 विधानसभा बीसलपुर विधायक विवेक कुमार वर्मा ने मेले का फीता काटकर मेले का उद्धघाटन किया इस मौके पर मेला संचालक योगी तुलसी नाथ ने विधायक विवेक वर्मा को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

वही विधायक विवेक वर्मा ने मेले मे चल रहे दंगल मे जाकर पहलवानो का उत्साह वर्धन करते हुए विजयी पहलवान को 2100 रुपये का नगद पुरुस्कार दिया। मेला में दंगल,खेल तमाशे आदि का प्रबन्ध किया गया तथा मिष्ठान की दुकानें व बिसातखाने,खेल खिलौने की एवं अन्य दुकानें सजाई गई।मेला देखने आये लोगो ने एवं महिलाओं व बच्चों ने दुकानों से खरीददारी कर मेले का लुफ्त उठाया।तथा मेले में दंगल की व्यवस्था रोजाना की गई है एक से एक नामी पहलवानों की कुश्ती की व्यवस्था मेला कमेटी के द्वारा की गई है। इसके साथ ही मेला संरक्षक योगी तुलसी नाथ ने बरखेड़ा के सम्मानित पत्रकारों सत्य प्रकाश सक्सेना ,मनोज सक्सेना,विमलेश कुमार,विक्की सक्सेना,मो इसरार,राहुल शर्मा, जयपाल वर्मा, सेठ मो अनस, मो सादिक को शाल औढाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मेला की जानकारी मेला संरक्षक योगी तुलसी नाथ ने दी।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

18 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago