Advertisement

home

बरेली:विस्फोट मामले में चार इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

बरेली ।आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव कल्याणपुर हैबतपुर में रहमान शाह निवासी ग्राम कल्याणपुर हैबतपुर के घर पर जोरदार विस्फोट विस्फोटक पदार्थ से धमाका हुआ था। जिसमें रहमान शाह, बाबू शाह, इसरार व रुखसार के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे। मोहम्मद अहमद का मकान आंशिक रूप से टूट गया और विस्फोट से तबस्सुम पत्नी वाहिद, रुखसाना पत्नी रुकसार, सहजान पुत्र वाहिद, हसान पुत्र वाहिद, नीना पत्नी हसनैन, सितारा पत्नी नासिर की मृत्यु हो गई थी तथा छोटी बेगम, फातिमा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मौके पर एसडीआरएफ, फायर सर्विस, फील्ड यूनिट आदि मौके पर आकर लापता बच्चों की तलाश कर बच्चों के शल बरामद किए गए थे। उक्त विस्फोटक पदार्थ रहमान शाह, वाहिद, नासिर, नाजिम, अहमद मियां, मोहम्मद मियां के खिलाफ थाना सिरौली में अवैध रूप से बिना लाइसेंस भंडारण व निर्माण करने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें उच्च अधिकारियों के द्वारा 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर चलाया जाए रहे अभियान के अंतर्गत सिरौली पुलिस ने रविवार को पल्था मोड़ से नाजिम, मौहम्मद मियां, अहमद मियां, और रहमान शाह को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

5 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

6 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

15 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

19 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

19 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

19 hours ago