Advertisement

home

बरेली:जिलाअस्पताल में मरीज की तबियत खराब बता कर डॉक्टरों से महिला व पुरुष ने जमकर की मारपीट,पुलिस ने हिरासत में लिया

बरेली ।जिला अस्पताल में मरीज की तबियत खराब बता कर डॉक्टरों से जमकर मारपीट की गई । मारपीट करने वाले एक लड़की और एक लड़का था। वही डॉक्टरों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस बुला ली, पुलिस ने दोनो को हिरासत में लिया है।

एक मरीज के इलाज के दौरान उसके स्वास्थ में लाभ न होने और तबियत बिगड़ने का आरोप लगा कर  महिला और इसके साथ आए एक युवक ने डॉक्टर के साथ हाथापाई कर दी यही नहीं बीच बचाव में आए एक अन्य डॉक्टर की उंगली में दांत लगा दिए जिससे वह चोटिल हो गया, और देखते ही देखते पूरा जिला अस्पताल तमाशाबीन बन गया वही डॉक्टरों ने आरोपी युवक को कमरे में बंद कर लिया और पुलिस बुला ली, अब दोनो हिरासत में है। बताया जा रहा है की एक मरीज का इलाज डॉक्टर पीयूष ने किया था जिसके बाद वह इलाज कराकर वहां से चला गया, उसके बाद उसके दो तीमारदार एक लड़का, लड़की लगातार दो दिनों से डॉक्टर को फोन करने लगे की मरीज की तबियत ठीक नहीं और गलत इलाज करने का आरोप लगाने लगे, वह इसी सिलसिले में आज दोपहर लगभग 2 बजे बरेली के जिला अस्पताल में डॉक्टर से मिलने आए आरोप है की उन्होंने डॉक्टर से उन्होंने आते ही आते बदसलोककी करना शुरू कर दी डॉक्टर ने जब अपना पक्ष रखा तो उसके साथ आए युवक ने डॉक्टर के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया, हंगामा होता देख आसपास के अन्य डॉक्टर आ पहुचे और बीच बचाव करने की कोशिश की तो डॉक्टर के अनुसार वह दोनो लोग अक्रमक होकर हाथापाई पर उतर आए। जिसके बाद डॉक्टर ने सीएमओ ऑफिस के अंदर लड़के को बंद कर पुलिस बुला ली मौके पर पहची पुलिस ने दोनो को हिरासत में ले लिया और डॉक्टर की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच के बाद के लिए टीम गठित कर दी है, पुलिस जांच के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

5 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

6 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

15 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

19 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

19 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

19 hours ago