Advertisement

home

आंवला की सारंधा सिंह बनी एक दिन की एसडीएम, सुनी जन समस्याएं।

 

बरेली । आंवला नगर की निवासी सारंधा सिंह एक दिन की एसडीएम बनी और शिकायतों को सुना। मंगलवार को 11:00 बजे बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सारंधा सिंह को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 1 दिन की एसडीएम बनाया गया। उन्होंने एसडीएम बन कर जन समस्याओं को सुना और एक समस्या का समाधान भी किया। आंवला में शासन स्तर पर महिला सुरक्षा व जागरूकता के उद्देश्य से मिशन शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें छात्राओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम आंवला एन राम ने आंवला गंज त्रिपोलिया निवासी ओमेंद्र सिंह चौहान की पुत्री सारंधा सिंह को 1 दिन का एसडीएम बनाया, तीन शिकायतें आई जिसमें राशन कार्ड से संबंधित एक शिकायत का तत्काल समाधान किया। इस दौरान एसडीएम साथ में मौजूद रहे। बीआरसी प्रभारी राजकुमार सिंह ने छात्रा को तहसील का भ्रमण कराया तथा तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने तहसील की कार्य प्रणाली की जानकारी दी वहीं छात्रा ने बताया कि हिंदी की अध्यापिका बनना चाहती हूं परंतु आज एसडीएम बनकर पीसीएस करने का मन कर रहा है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

5 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

6 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

15 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

19 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

19 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

19 hours ago