Advertisement

home

बरेली : कल्याणपुर विस्फोट की धरपकड़ मे पुलिस ने आज दो और आरोपी पकडे भेजा जेल

बरेली । 2 अक्टूबर को गांव कल्यानपुर हैबतपुर थाना सिरौली जिला बरेली में दोपहर करीब 15.30 बजे रहमान शाह पुत्र जोक अली शाह नि0 ग्राम कल्याणपुर हैबतपुर जिला बरेली के घर पर जोरदार विस्फोट विस्फोटक पदार्थ से धमाका हुआ था। जिसमे रहमान शाह पुत्र जोक अली शाह व बाबू शाह पुत्र सूखे शाह तथा इसरार पुत्र होशियार व रुकसार पुत्र जुल्फिकार के मकान पूर्णत ध्वस्त हो गये थे। मौ० अहमद पुत्र मुहब्बे अहमद का मकान आंशिक रुप से टूट गया तथा विस्फोट से 1. तब्स्सूम पत्नी वाहिद, 2. रुकसाना पत्नी रुकसार 3. सहजान पुत्र वाहिद 4. हसान पुत्र वाहिद नि०गण कल्यानपुर, 5. नीना पत्नि हसनैन 6. सितारा पत्नी नासिर 7. फातिमा पत्नी नाजिम नि0 मो0 कौआ टोला कस्बा सिरौली की मृत्यु हो गयी थी तथा छोटी बेगम पत्नि रहमान शाह गम्भीर रुप से घायल हो गयी थी मौके पर SDRF फायर सर्विस, फील्ड यूनिट A.S चैक आदि मौके पर आकर लापता बच्चो की तलाश कर बच्चो के शव बरामद किये गये थे। उक्त विस्फोटक पदार्थ रहमान शाह पुत्र जोक अली, वाहिद पुत्र रहमान शाह निवासी कल्याणपुर थाना सिरौली जिला बरेली व नासिर, नाजिम, हसनैन, अहमद मियां, मोहम्मद मिया पुत्रगण मुन्ने शाह नि0गण मौ0 कौआटोला कस्बा व थाना सिरौली जिला बरेली अवैध रुप से बिना लाइसेंस भण्डारण व निर्माण करने के सम्बन्ध में अभिगण के विरुद्ध मु०अ०स० 325/24 45/46/61/61(2)/62/105/106/324(4) / (5) बीएनएस व धारा 5/9बी / 9सी विस्फोटक अधि0 1884 व 3/4/5 विस्फोट पदार्थ अधि0 1908 मे पंजीकृत किया गया था । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभि0गण पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था । कार्यवाही के क्रम मे दिनाक 05.10.2024 को अभियुक्त रहमत शाह पुत्र मुन्ने शाह निवासी मो0 कौआ टौला कस्बा व थाना सिरौली जनपद बरेली के गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है एंव दिनांक 06.10.2024 को ईनामी अभियुक्तगण 1. नाजिम 2. मौहम्मद मियाँ उर्फ भूरा 3. अहमद मियाँ उर्फ सुखा पुत्रगण मुन्ने शाह निवासी कौआ टोला कस्वा व थाना सिरौली जिला बरेली को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आज भी सिरौली पुलिस ने हसनैन और बाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

3 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

3 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

3 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago