Advertisement

home

त्योहारों को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट, निकला फ्लैग मार्च

बरेली ।नवरात्र, दशहरा समेत त्योहारों की सुरक्षा को लेकर बुधवार शाम एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह और कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने पैदल मार्च किया। सिविल लाइंस से लेकर किला इलाके तक सुरक्षा का जायजा लिया, जबकि एसएसपी अनुराग घोड़े पर निकले

बरेली। नवरात्र, दशहरा समेत त्योहारों की सुरक्षा को लेकर बुधवार शाम एडीजी रमित शर्मा, आईजी डॉ. राकेश सिंह और कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने पैदल मार्च किया। सिविल लाइंस से लेकर किला इलाके तक सुरक्षा का जायजा लिया, जबकि एसएसपी अनुराग आर्य घोड़े पर सवार होकर गश्त पर निकले। इस दौरान शहर में काफी पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। हालांकि बाद में डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य भी वरिष्ठ अफसरों के साथ पैदल गश्त में शामिल हुए।

त्योहारों को लेकर हाई अलर्ट पर पुलिस प्रशासन
दशहरा और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों को शांति और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। अधिकारियों ने सिविल लाइंस, नावल्टी चौराहा, जिला अस्पताल रोड, और इंदिरा मार्केट जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से बातचीत की। उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

भीड़भाड़ वाले बाजारों में घोड़े से निकले कप्तान
एसएसपी अनुराग आर्य ने घोड़े पर गश्त करते हुए बाजार में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस गश्त के दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक, सभी सीओ और थाना प्रभारी भी मौजूद रहे, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला समेत अफसरों ने त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने पर जोर दिया।

Express views

Recent Posts

सौ रुपये दिए होते तो अब तक बिजली आ गई होती, SDO पर गम्भीर आरोप, उपभोक्ता ने की अधिशासी अभियंता से शिकायत

पीलीभीत। शहर के लोहा बाजार इलाके में पिछले पांच दिनों से बिजली गुल रहने और…

10 hours ago

ठाकुर महासभा के मंडल अध्यक्ष ने की श्री राम कथा में पहुंचने की अपील  

पीलीभीत। बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा कुंडा प्रतापगढ़ में की जा…

16 hours ago

गोकशी की तैयारी कर रहे आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, पांच आरोपी गिरफ्तार 

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव लभारी के जंगल में गोकशी की तैयारी कर रहे…

16 hours ago

टुकटुक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, चालक के खिलाफ तहरीर

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में 30 अक्टूबर को तेज रफ्तार टुकटुक की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर…

1 day ago

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को मारी टक्कर, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मोपेड को जोरदार टक्कर मारने क मामले…

1 day ago

गांव की सुख-शांति के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन

बरखेड़ा । कस्बे में वर्षों से चली आ रही समृद्धि और सुरक्षा की प्राचीन परंपरा…

1 day ago