Advertisement

home

ग्लोबल हॉस्पिटल ने स्थापना दिवस पर मरीजों के लिए लगाया निःशुल्क ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य जांच शिविर

बरेली। ग्रीन पार्क स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल समय समय पर बरेली मंडल में एवं बरेली से बाहर शहरों में मरीजों के लिये निशुल्क जांच कैम्प का आयोजन करता रहता है। इस कड़ी में हॉस्पिटल द्वारा बरेली के ग्लोबल हॉस्पिटल में डॉ विनोद राठौर के नेतृत्व में कुशल डॉक्टरों की टीम ने ग्लोबल हॉस्पिटल के स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय निःशुल्क ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। निःशुल्क ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों की निशुल्क जांच की गयीं, जिसमें शुगर, बी पी, काला पीलिया, हेपटाइटिस बी व सी आदि की जांच की गई। पित्त की थैली, बच्चेदानी, अपेंडिक्स, हर्निया, ऑपरेशन द्वारा हड्डी का जोड़ना हाइड्रोसील बवासीर एवं भगंदर तथा नॉर्मल डिलीवरी आदि हेतु निःशुल्क ऑपरेशन भी किए गए। शिविर में उपस्थित महिला, बच्चों, बुजुर्ग, निर्धन व असहाय मरीजों की डॉक्टर विनोद राठौर व टीम के द्वारा निशुल्क जांच कर मुफ्त दवाएं भी प्रदान की गयीं। साथ ही ईसीजी, एक्स-रे एवं खुन की जाँच पर पचास प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई। महिला मरीजों के लिये कैम्प में महिला डॉक्टर भी उपस्थित रहीं। इस प्रकार तीन दिवसीय निःशुल्क ऑपरेशन एवं स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए आए मरीजों ने खुशी जाहिर की एवं कैम्प के लिए डॉ विनोद राठौर एवं अन्य डॉक्टरों एवं उनकी समस्त टीम के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती प्रतिमा जायसवाल, डॉ अजहर खान, डॉ एस एल चौधरी, डॉ हेमेंद्र गंगवार, डॉ रिजवाना, डॉ अमित राठौर, डॉ आकांक्षा राठौर, सोहन सिंह, राकेश पटेल, सुशील कुमार, शिवम चौहान, शिवम शर्मा, फिदा ज़ाहिद, निशा मौर्या, रंजीत गंगवार एवं पंकज गंगवार आदि उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

पुलिस जांच में लूट की वारदात निकली फर्जी, मुकदमे में लाभ पहुंचाने के लिए रची गई थी कहानी

पीलीभीत (बरखेड़ा)। थाना क्षेत्र में लूट की जिस घटना से शनिवार को सनसनी फैल गई…

3 mins ago

मकान के विवाद मे जमकर चले लाठी डंडे, रिपोर्ट दर्ज

पीलीभीत-बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी बाबू हुसैन पुत्र बुंदन मियां ने थाना पुलिस…

2 hours ago

मुख्यमंत्री के आने का इन्तज़ार प्रशासन ने पूर्ण की तैयारी

पीलीभीत(बरखेड़ा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरखेड़ा के गांव पतरासा कुंवरपुर 29 जून को होने वाले कार्यक्रम…

4 hours ago

मुहर्रम पर किया लंगर का आयोजन, भारी संख्या में लोग हुए शामिल 

बरखेड़ा।क़स्बे के समाजसेवी सेठ मोहम्मद अनस ने 10 मोहर्रम के अवसर पर कर्बला रोड बरखेड़ा…

1 day ago

बुलेट मोटरसाइकिल व 70 हजार लूटने का आरोप

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र में नगरा चौराहे पर लूट की युवक ने तहरीर दी।पूरन सिंह पुत्र ऊदल…

1 day ago

CM के दौरे की तैयारियों को लेकर DM ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बरेली । जनपद में 30 जून को प्रस्तावित वीवीआईपी के भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के…

1 day ago