Advertisement

home

बाइक सवार दम्पति को कार ने मारी टक्कर ,मासूम की मौत,तीन लोग गंभीर रूप से घायल 

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के हाइवे पर बाइक सवार दंपत्ति को कार ने मारी टक्कर , कार की नंबर प्लेट टूटकर रोड पर गिरी ,कार सवार युवक वाहन को मौके से लेकर हुआ फरार हादसे मे मासूम की हुई मौत तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल ,शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार लोग ,सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेज बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज घायलों के परिजनों को दी घटना की सूचना ,सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे ,मृतक के घर में मचा कोहराम।

थाना मीरगंज क्षेत्र में शनिवार को शाम चार बजे के आसपास हाइवे पर बरेली से रामपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार दंपति को पीछे से तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी ,टक्कर मार कार सवार मौक से फरार हो गया इस दौरान उसकी कार की नंबर प्लेट टूटकर सड़क पर गिर गई ,हादसे में एक साल के मासूम के मासूम अमन पुत्र सलीम की मौके पर ही मौत हो गई और दो महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने घायल महिला 65 वर्षीय फातिमा नूर पत्नी समसुद्दीन ,32 वर्षीय सलीम और 30 वर्षीय रजिया पत्नी सलीम निवासी सनैया धन सिंह थाना सुभाष नगर को इलाज के लिए एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेज दिया जहां दंपति की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है ,पुलिस मासूम को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटना की सूचना परिजनों को दी ,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

सड़क पर खड़े राहगीरों ने बताया कि वाहन चालक ने बाइक सवार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की बाइक सवार लोग करीब बीस मीटर दूर जाकर गिरे ,हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि काफी दूर तक लोगो को सुनाई दी जिसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क पर से हटाया और पुलिस को घटना की सूचना दी ,उन्होंने बताया कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई और पति पत्नी की हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है।

इंस्पेक्टर मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ,हादसा करने वाले वाहन की नंबर प्लेट टूटकर रोड पर गिर गई उसकी पहचान कराई जा रही है ,हादसे में बच्चे की मौत हो गई तीन घायलों को इलाज के लिया अस्पताल भेज दिया गया है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

17 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago