Advertisement

home

दिल्ली बरेली नेशनल हाइवे के ओवर ब्रीज पर प्रेमिका का प्रेमी से शादी करने को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा

  • बरेली में प्रेमी से शादी के लिए हाईवे के ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ी युवती

रिपोर्ट:नंदकिशोर शर्मा

बरेली: दिल्ली नेशनल हाईवे पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. मीरगंज क्षेत्र में एक युवती आत्महत्या करने के इरादे से हाईवे के ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ गई. उसका प्रेमी वहीं सड़क पर खड़ा होकर तमाशा देखता रहा. बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए पुल पर चढ़ी थी. वह वहां से कूदने वाली थी, लेकिन भीड़ और पुलिस के पहुंचने पर उसे किसी तरह उतार लिया गया.

बताया जा रहा है कि लगभग एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे में युवती बार-बार यही कह रही थी कि उसे अपने प्रेमी के साथ शादी करनी है. उसकी शादी प्रेमी से नहीं हुई तो वह यहां से कूदकर अपनी जान दे देगी. बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रेमी सड़क पर खड़ा होकर मूक दर्शक बना रहा.

बरेली में प्रेमी से शादी के लिए हाईवे के ओवरब्रिज की रेलिंग पर चढ़ी युवती
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी समझाने के बाद युवती को किसी तरह से रेलिंग से उतारा. बाद में पुलिस युवती को अपने साथ ले गई और मामले की जांच शुरू की. पता चला कि युवती ऋषिकेश की रहने वाली है. वह वहां से भागकर मीरगंज आई थी.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती का पिता ऋषिकेश में मजदूरी करता है. युवती ने अपने प्रेमी के साथ शादी करने की इच्छा जताई थी, लेकिन पिता इसके लिए तैयार नहीं थे. इसी कारण युवती सोमवार को ऋषिकेश से मीरगंज पहुंची. युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले हैं. घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है ताकि मामले को सुलझाया जा सके.

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

17 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago