Advertisement

home

BSNL के आधार केन्द्रों पर प्रतिदिन 10 व माह में न्यूनतम 200 आधार कार्ड बनाने के दिये निर्देश

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक विकास भवन स्थित सभागार में हुई।
▶️बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने में आ रही कठिनाइयों की समीक्षा कर उनके निराकरण, जनसामान्य की सुविधा हेतु आधार केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने, पेंडेंसी खत्म करने व अन्य बिंदुओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
▶️बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बीएसएनएल द्वारा संचालित आधार केन्द्रों का पूरा पता, संचालक/इंचार्ज का नाम व मोबाइल नम्बर की सूची बनाकर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को उपलब्ध करायें तथा आपरेटरों को यह भी अवगत कराया जाये कि वह प्रतिदिन कम से कम 10 आधार कार्ड तथा महीने में 200 आधार कार्ड अवश्य बनाये।
▶️बाल विकास कार्यालय के अन्तर्गत संचालित आधार केन्द्रों पर आधार कार्ड बनाने की प्रगति खराब चल रही है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये सुधार करने के निर्देश दिये गये। बेसिक शिक्षा विभाग को विगत बैठक में खराब प्रगति को सही करने के निर्देश दिये गये थे लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं आया है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुये अतिशीघ्र सुधार लाने के निर्देश दिये गये।
▶️बैठक में लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिये गये कि इण्डियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा की आधार कार्ड बनाने की प्रगति धीमी चल रही है जिसमें एक सप्ताह में प्रगति लायें।
▶️जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिये कि समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बताया जाये कि 0-5 वर्ष तक के बच्चों का शत प्रतिशत आधार कार्ड बनवाना आवश्यक है अतः उक्त आयु वर्ग के बच्चों का आधार कार्ड जहां-जहां बनाये जा रहे हैं वहीं बनवाये जायें।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

17 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago