Advertisement

home

महिला अनुदेशक ने बीआरसी केंद्र पर लगाये गंभीर आरोप, कोई कार्य बिना रिश्वत के नहीं होता

  • महिला अनुदेशक ने बीआरसी केंद्र पर लगाये गंभीर आरोप
  • बोली कोई कार्य बिना रिश्वत के नहीं होता
  • शिक्षक सहित स्टाफ पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप
  • महिला अनुदेशक डंडा लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल धरने पर बैठी

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली -मीरगंज बीआरसी केंद्र पर बुधवार को जब हड़कंप मच गया जब एक महिला अनुदेशक डंडा पास मे रखकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गई महिला अनुदेशक ने बीआरसी केंद्र पर दलाली के आरोप लगाए हुए कहा कि यहां बिना रुपए दिए कोई कार्य नही होता उनके प्रशिक्षण के रुपए भी तीन महीने होने में बाद भी अभी तक नही मिले है ,जिसके चलते वो यहां अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी है,स्टाफ पर रुपये लेने का आरोप लगाकर धरने पर बैठी है।

अनिश्चित कालीन धरने पर बैठी अनुदेशक सुनीता सिंह ने बताया कि हम रोज 15 मिनट विद्यालय में पहले आते हैं और छुट्टी में 15 मिनट बाद विद्यालय से जाते हैं ऐसा कोई कार्य नहीं है जो शिक्षक करते हैं और हमसे नहीं कराया जाता है इसके बावजूद भी बीआरसी केंद्र पर हमारा कोई काम नहीं होता काम के बदले हमसे रिश्वत मांगी जाती है उसने कहा कि शिक्षक सचिन मुरारी शर्मा और अहमद यार खान हमसे कहते कि जब तक बीआरसी केंद्र पर गांधीजी नहीं मिलेंगे तब तक किसी का काम नहीं होगा सचिन मुरारी शर्मा अपने विद्यालय के टीचर हैं और शिक्षक संघ के अध्यक्ष हैं जो कि समय-समय बीआरसी केंद्र पर बैठते हैं और कभी-कभी विद्यालय के समय पर भी यहां पर आकर बैठते हैं मैं चुराई दलपतपुर विद्यालय में कार्यरत हूं मेरे लिए आवंटित विद्यालय बीएसए कार्यालय से हल्दी खुर्द नथपुरा और मुगरा अतिरिक्त विद्यालय आवंटित किए गए हैं मैं सभी जूनियर की बालिकाओं के लिए प्रशिक्षण के लिए नियुक्त की गई थी मैंने अपना सभी प्रशिक्षण समय से कर दिया और संबंधित आख्याएं प्रधानाध्यापक से लेकर बीआरसी केंद्र पर जमा कर दी तीन महीने के बाद भी मेरी आख्या बीएसए कार्यालय नहीं पहुंचाई गई वहां से मुझे बार-बार फोन आ रहा है कि जब तक आपकी आख्या यहां नहीं आएगी तब तक आपके लिए मिलने वाला ढाई हजार रुपए जो दिए जाते हैं वह नहीं मिल पाएंगे बीआरसी केंद्र पर बार-बार कहने के बाद भी स्टाफ के लोग अपना काम ना कह कर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं खंड शिक्षा अधिकारी की भी बीआरसी केंद्र पर नहीं चलती है उनके कहने के बाद भी उनकी आख्या अभी तक नहीं भेजी गई है 31 जुलाई से यहां पर कागज जमा है तो अभी तक बीएसए कार्यालय क्यों नहीं पहुंचे हैं जब मेरा काम मुझे ही करना है तो कार्यालय में बैठे स्टाफ के लोगों का क्या होगा मैं तीन-तीन चार-चार स्कूलों में जाकर बालिकाओं को प्रशिक्षण देती हूं जब तक मेरा संबंधित मानदेय अन्य विद्यालयों का मेरे खाते में नहीं आ जाता तब तक मैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी रहूंगी और महिला अनुदेशक ने बातया कुछ शिक्षक बिद्यालय मे न जाकर बीआरसी केन्द्र लार बैठकर राजनीती और रिश्वत लेने का काम करते है।

खबर से संबंधित बात जब बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी मीरगंज से करनी चाही तो दोनो अधिकारियों का फोन नही रिसीव हो सका।

Express views

Recent Posts

पशुपतिनाथ मंदिर में साधकों ने किया प्राणायाम

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत जनपद में योग की अलख जगाने के लिए लगातार…

20 mins ago

शिकायतों के निपटारे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, एसडीएम ने लेखपाल हृदेश चंद्र को किया निलंबित

बरेली/आंवला। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और ढुलमुल रवैया अपनाने वाले सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ…

3 hours ago

योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ की धूम: रोहिलखंड आयुर्वेदिक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुरू

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रोहिलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के स्वस्थवृत्त…

18 hours ago

सनसनी: खेत में मिला युवक का अधजला शव, पहचान मिटाने की खौफनाक साजिश।

मर्डर कर लाश को फूंकने की आशंका, मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम बरेली सिरौली।थाना क्षेत्र…

20 hours ago

5 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए संग्रह अमीन

बरेली । एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को सदर तहसील की कैंटीन से एक संग्रह…

22 hours ago

IGRS शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर बड़ी गाज, दो लेखपाल निलंबित

बरेली। मुख्यमंत्री संदर्भ और आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही…

24 hours ago