Advertisement

home

संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन

 

बरखेड़ा। संकुल स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी महोदय की उपस्थिति में कंपोजिट विद्यालय मुसरहा विकास क्षेत्र बरखेड़ा में आयोजित की गई, जिसमें संकुल रमपुरा नत्थू के सभी प्राथमिक ,उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया ।निर्णायक मंडल में प्रतिपाल सिंह शारीरिक शिक्षा अनुदेशक नर सिंह शारीरिक शिक्षा अनुदेशक , विनोद कुमार सहायक अध्यापक , गणेश कुमार सहायक अध्यापक ,विजयपाल सहायक अध्यापक , विजेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक एवं वेद प्रकाश वर्मा नोडल संकुल शिक्षक रहे।प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़, 100 मीटर, 200 मीटर ,400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी खो खो का आयोजन किया गया। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ , 200 मीटर, 400 और 600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया ।लंबी कूद, ऊंचीकूद , खो खो , गोल व चक्का फेक ,खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में शिवम कुमार प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर जय सिंह एवं आकाश प्राथमिक विद्यालय डांडिया भगत द्वितीय स्थान पर रहे ।इस प्रकार 100 मीटर में प्रदीप कुमार प्राथमिक विद्यालय डांडिया भगत एवं अभिषेक राणा कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर से प्रथम एवं द्वितीय रहे ।
200 मीटर दौड़ में आकाश प्राथमिक विद्यालय डांडिया भगत एवं विकास प्राथमिक विद्यालय डांडिया भगत प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे , लंबी कूद में प्रदीप कुमार प्राथमिक विद्यालय डांडिया भगत प्रथम एवं शिवम कंपोजिट विद्यालय मुसराहा प्रथम रहे।कबड्डी बालक वर्ग प्राथमिक में मुसरहा प्रथम रही एवं खो खो में कंपोजिट विद्यालय मुसरहा प्रथम रहा।
प्राथमिक वर्ग बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में कोमल कंपोजिट विद्यालय मुसराहा प्रथम एवं सुनैना कंपोजिट विद्यालय मुसरहा द्वितीय रही । 100 मीटर दौड़ में गुलशन प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर एवं आरती कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रही। 200 मीटर दौड़ में कोमल कंपोजिट विद्यालय मुसरहा एवं सुनैना कंपोजिट विद्यालय मुसरहा प्रथम एवं द्वितीय रही । लंबी कूद में सोनी कंपोजिट विद्यालय मुसराहा एवं कोमल कंपोजिट विद्यालय मुसराहा क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रही। खो-खो में प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर प्रथम रहा।
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ हिमांशु गंगवार कंपोजिट विद्यालय मुसरहा एवं लालजीत वर्मा कंपोजिट विद्यालय इंटारोड़ा क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे ।
200 मीटर दौड़ में हिमांशु गंगवार कंपोजिट विद्यालय मुसरहा एवं राजन उच्च प्राथमिक विद्यालय डांडिया भगत क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे । 400 मीटर दौड़ में आदर्श गंगवार कंपोजिट विद्यालय मुसराहा एवं हिमांशु गंगवार कंपोजिट विद्यालय मुसरहा प्रथम एवं द्वितीय रहे
600 मीटर दौड़ में अंकित उच्चप्राथमिक विद्यालय कंपोजिट मुसरहा प्रथम एवं योगेश उच्च प्राथमिक विद्यालय डांडिया भगत द्वितीय रहे ।लंबी कूद में हिमांशु कंपोजिट विद्यालय मुसराहा प्रथम एवं राजन उच्च प्राथमिक विद्यालय डांडिया भगत द्वितीय रहे
कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय डांडिया भगत प्रथम रहा खो-खो में कंपोजिट विद्यालय मुसरहा प्रथम रहा। वॉलीबॉल टीम में कंपोजिट विद्यालय एटा इंटा रोडा प्रथम रही।
उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ अंजू कंपोजिट विद्यालय मुसराहा प्रथम एवं पिंकी कंपोजिट विद्यालय मुसरहा द्वितीय रही । 200 मीटर दौड़ में गीता उच्च प्राथमिक विद्यालय रमपुरा नत्थू प्रथम एवं अंजू कंपोजिट विद्यालय मुसराहा द्वितीय रही । 400 मीटर दौड़ में अंजू कंपोजिट विद्यालय मुसरहा प्रथम एवं सोनी उच्च प्राथमिक विद्यालय बर्रामऊ द्वितीय रही । 600 मीटर दौड़ में अंजू उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा खास प्रथम एवं आशा उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा खास द्वितीय रही। लंबी कूद में अंजू कंपोजिट विद्यालय मुसराहा प्रथम एवं पिंकी कंपोजिट विद्यालय मुसरहा द्वितीय रही । कबड्डी कंपोजिट विद्यालय मुसराहा प्रथम रहा एवं खो खो में भी कंपोजिट विद्यालय मूसरहा प्रथम रहा।

Express views

Recent Posts

सोशल मीडिया पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा व फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद

बरखेड़ा।पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे फर्जी कार की प्लेट लगाकर चलने बाला…

2 days ago

कछला घाट के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

​बरखेड़ा।आगामी सावन के तीसरे सोमवार को शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिएआज  सोमवार को गाजीपुर…

2 days ago

गाली गलौज का विरोध करने पर नशे में महिला के साथ की मारपीट, दांत से काटकर मांस निकाला, थाने में शिकायत

​बरखेड़ा ।थाना क्षेत्र के ग्राम फूटे कुआं कुरैया में शराब के नशे में एक शराबी…

2 days ago

अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को पिलाया तेजाब,हुई मौत

बरेली।उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अवैध संबंधों के चलते एक दिल दहला देने वाली…

2 days ago

कछला घाट के लिए रवाना हुए कांवड़िए,विधायक ने शिवभक्तों को किया विदा,जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

​बरखेड़ा। सावन मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र…

3 days ago