Advertisement

home

मुखबिर की सूचना पर आतिशबाजी के गोदाम पर पुलिस ने की छापेमारी, स्टॉक देख दंग रह गए पुलिस और  अधिकारी

  • एस डी एम और सी ओ ने मारा छापा, बड़ी मात्रा मे पटाखे बरामद।
  • कुछ दिन पहले सिरौली की अवैध पटाखा फैक्ट्री मे हुई थी भयानक घटना।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। कस्बा की घनी आबादी में मुखबिर की सूचना पर छापामारी करके एक घर से पुलिस ने करीब 8 कुंटल अवैध पटाखा बारूद का भंडारण बरामद किया है।पुलिस ने सभी बरामद पटाखे को थाना परिसर में रख दिया है।देर रात इलाके में कई जगह से पुलिस और पटाखे बरामद करनें की योजना बना रही है।इसीलिए अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।हालंकि आरोपी फरार हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार करीब 10 बजे मुखबिर की सूचना पर भरोसा करके थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने कस्बा के मोहल्ला ठाकुर द्वारा की घनी आबादी के एक घर से करीब 8 कुंटल पटाखे,बारूद बरामद किया है।पुलिस ने सभी पटाखे बारूद को थाना परिसर में रख दिया है। नायब तहसीलदार दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।हैरान करनें की बात तो यह है। पटाखे किचन के पास रखे थे।वही गैस सिलेंडर रखा था।अगर कोई हादसा हो जाता तो घनी आबादी के कारण बहुत लोग हादसे का शिकार हो जाते। जानकारी के मुताबिक एसडीएम तृप्ति गुप्ता की अगुवाई में अवैध पटाखे को लेकर देर शाम गांव कुरतरा में छापामारी करके अवैध पटाखा भंडारण बरामद किया है।इसके अलावा और कई जगह छापामारी करने की योजना बनाई जा रही है।इसीलिए पुलिस ने बुधवार देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

4 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

6 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

15 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

19 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

19 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

19 hours ago