Advertisement

Categories: home

मुकदमा लिखने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सीओ कार्यालय के बाहर लोगो ने किया प्रदर्शन

बरेली।मीरगंज सीओ कार्यालय के बाहर सिरौली के गांव औरंगावाद के लोगो ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया उनकी मांग है कि हत्या के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा तो लिख लिया है पर अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। जिसके चलते वो बड़ी संख्या में सीओ मीरगंज कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे है ।,उनकी मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की पुलिस उनको जेल भेजे। पुलिस ने बताया कि मामले में पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस जांच कर रही है।

थाना सिरौली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद के रहने वाले मृतक बादाम सिंह के परिवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। परिवार के लोगो की मांग है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया। पर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है ,गिरफ्तारी की मांग को लेकर वो आज सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे है।

मृतक बादाम सिंह के बेटे संजीव सागर ने बताया बादाम सिंह जो उनके पिता थे उनकी हत्या 19 तारीख कर दी गई ।,उनके पिता को 19 तारीख को सुरेश यादव घर से दावत खिलाने के लिए ले गए दावत में जाने के बाद उनके पिता घर पर वापस लौट कर नहीं आए। तीन दिन बाद 21 तारीख को उनके पिता का शव मिला उनके पिता की हत्या संजीव यादव ,भूरे यादव, मुकेश यादव, सरवन यादव और ,जुगेंद्र सिंह यादव ने की है हमारी मांग है कि इन सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद भी वह सब लोग गांव में ऐसे ही घूम रहे हैं उन्होंने कहा कि वो लोग उनको लगातार धमकी दे रहे हैं कि अगर वह जेल चले गए तो वह लोग उन सभी को गांव खदेड़ देंगे इसके चलते वो आज प्रदर्शन करने के लिए यहां आए है।

मृतक की पत्नी ब्रह्मा देवी ने बताया 19 तारीख को उनके पति दावत खाने के लिए घर से निकले थे। जिसके बाद वह घर लौट के नहीं आए उनको मार दिया गया हमारी मांग है कि हमें न्याय मिले अभी किसी की आरोपी को गिरफ्तारी नहीं हुई है वह हर जगह बरेली से लेकर लखनऊ तक हो आई है अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

सीओ मीरगंज गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है परिवार के लोगो ने पहले गुमशुदगी दर्ज कराई थी 21 तारीख को शव मिला था जिसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है ,पुलिस ने पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच चल रही है ,जांच में जो निकलकर आएगा उसी हिसाब से कार्यवाही की जायेगी।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

15 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago