Advertisement

home

डिजिटल अरेस्ट: युवती से कोरियर के पैकेट मे ड्रग्स बता कर 10 लाख रु की ऑनलाइन ठगी, पुलिस ने साइबर थाने मे मुकदमा किया दर्ज

बरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर गार्डन की रहने वाली युवती को कूरियर में ड्रग्स बताकर साइबर ठगों ने पूछताछ के नाम पर युवती को डिजिटल अरेस्ट कर लोन कराकर 10 लाख रुपए ठग लिए युवती की तहरीर पर बरेली के साइबर थाने मे दर्ज कराई गई है।

डिजिटल अरेस्ट को लेकर लगातार घटनाएं सामने आ रही है ऐसे में एक बार फिर बरेली के रामपुर गार्डन की रहने वाली आयुषी जायसवाल नोएडा में निजी कंपनी में कार्यरत हैं आयुषी ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 13 अक्तूबर को फेडेक्स कोरियर के नाम से एक व्यक्ति ने उन्हें कॉल किया और बताया कि उनका कोरियर मुंबई से ईरान जा रहा है उस कोरियर में पासपोर्ट और ड्रग्स बताकर आरोपी ने पूछताछ के लिए कॉल साइबर क्राइम मुंबई में ट्रांसफर करने की बात कही।
इसके बाद उनकी कॉल स्काइप पर ट्रांसफर कर दी गई आयुषी ने पुलिस को बताया की कॉल ट्रांसफर कराने के बाद उन्हें एक लिंक पर क्लिक करने को कहा उन्होंने उस पर क्लिक किया और आरोपी के बताने के मुताबिक आगे बढ़ती गई कुछ ही देर में उनके खाते से दस लाख रुपये लोन स्वीकृत होकर रकम केनरा बैंक मुंबई के खाते में ट्रांसफर हो गई तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

वही इस मामले में एसपी सिटी मानुष मानुष पारीक ने बताया डिजिटल अरेस्ट की जिले में कई घटनाएं सामने आई है पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है युवती की साइबर थाने में शिकायत के बाद खाते को फ्रीज कर 6 लाख रुपये होल्ड कर दी गई है बाकी के लिए प्रक्रिया जारी है डिजिटल अरेस्ट को लेकर लोगो को लगातार जागरूक किया जा रहा है अगर कोई भी अनजान व्यक्ति द्वारा किसी तरह का लिंक या मैसेज भेजे तो सतर्कता बरते और संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराए।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

15 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago