Advertisement

home

धूमधाम के साथ महिलाओं ने मनाया करवा चौथ पर्व

  • चाँद के दर्शन व जल देकर पूजा अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना
  • बुधादित्य एवं समसप्तक योग से दाम्पत्य जीवन में घुली मिठास

बरेली। हिंदू धर्म में करवा चौथ के त्यौहार का विशेष महत्व होता है। करवा चौथ का त्योहार हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के खत्म होने के बाद कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ पर्व पर सुहागिन महिलाएँ अपने पति की लंबी आयु एवं सुख समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह सिंगार करते हुए व्रत कथा और पूजा करती हैं एवं पति अपनी पत्नी को उपहार भी प्रदान करते हैं। सुहागिनों का सबसे बड़ा व्रत करवा चौथ है। करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर और चंद्रमा के दर्शन कर जल देती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महिलाएं शक्ति के रूप में होती हैं, जैसे माता पार्वती ने शिवजी को पाने के लिए व्रत रखा था और और सती सावित्री ने अपने पति के प्राणों को यमराज के हाथों से रक्षा की थी। इसी प्रकार बरेली में भी सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए करवा चौथ का निर्जल व्रत रखा और चांद के दर्शन कर जल अर्पित करके पूजा अर्चना की। करवा चौथ पर्व पर बाजारों में खरीदारी का दौर जारी रहा। कारोबारियों के अनुसार बीते वर्ष से इस बार बाजार में डेढ़ गुना रौनक रही। करवा चौथ पर्व पर चूडियों के साथ-साथ सर्राफा बाजार में भी खूब रौनक देखने को मिली। सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार बजट के अनुसार सोने और चांदी की खरीदारी इस बार खूब रही एवं उन्होंने अनुमान जताया कि धनतेरस पर सर्राफा बाजार बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ेगा।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

4 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

5 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

15 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

18 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

18 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

19 hours ago