Advertisement

home

महंगी गाड़ियों के लॉक तोड़कर चोरी करने वाले गैंग के 5 सदस्य आधुनिक उपकरण के साथ गिरफ्तार

बरेली । वाहन चोरों के गैंग का खुलासा करते हुए पुलिस ने सोमवार को गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से वाहन चोरी करने के काम में आने वाले महंगे आधुनिक उपकरण व अलग-अलग स्थान से चोरी किए गए कई वाहन भी बरामद किये।
कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए निवासी मोहनपुर थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ निवासी लविश चौधरी उर्फ शेरा पुत्र विजेंद्र सिंह, जिला बरेली के थाना बारादरी के आशीष रॉयल पार्क निवासी भगवंत सिंह पुत्र स्वर्गीय सुरजीत सिंह, जिला बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल पट्टी जशा निवासी जतिन वर्मा पुत्र प्रमोद वर्मा यही के समीर वर्मा उर्फ प्रवेश वर्मा उर्फ सेठी उर्फ लाला उर्फ गुरु पुत्र राजेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया उनकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थान से चोरी की गई अलग-अलग कंपनियों की तीन कार खड़े हुए वाहनों के लॉक तोड़कर या चाबी बनाने वाले आधुनिक उपकरण टैबलेट आदि बरामद किये पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए गैंग सदस्यों ने बताया कि वह दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थान से वाहनों को चोरी करने के बाद दिल्ली से चोरी किए गए वाहनों को उत्तर प्रदेश में और उत्तर प्रदेश से चोरी किए गए वाहनों को दिल्ली में बेचते थे तलाशी के दौरान ऑटो लिफ्टरो के पास से दो तमंचे और कारतूस भी बरामद किए गए पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी ऑटोलिफ्टरो को जेल भेजा।

 

 

बाइट एस पी सिटी मानुष पाकीर बरेली

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

4 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

5 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

15 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

18 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

18 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

19 hours ago