बरेली।कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्गविजय शाक्य और बरेली महापौर उमेश गौतम का हिमांशु ट्रेडर्स पर कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में आज ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बरेली प्रभारी दुर्गविजय शाक्य और बरेली महापौर उमेश गौतम ने दूसरे चरण में भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए आज फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के व्यापारियों से संपर्क कर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं।
इस मौके पर हिमांशु ट्रेडर्स शोरूम पर कस्बे के वरिष्ठ व्यापारी प्रवीन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल, अनंत अग्रवाल आदि ने में फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बरेली प्रभारी दुर्गविजय शाक्य और बरेली महापौर उमेश गौतम ने सभी व्यापारियों से भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़ने एवं और लोगों को जोड़ने की अपील की। और इस मौके पर उन्होंने केंद्र प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर व्यापारी विनोद अग्रवाल, वेद सिंगल, राम गुप्ता, शोभित अग्रवाल, सुबोध पोरवाल, सूचित अग्रवाल जतिन अग्रवाल, राहुल गुप्ता, प्रेम प्रकाश गर्ग, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राजकुमार कश्यप, प्रवीन मौर्य आदि व्यापारी शामिल रहे।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…