Advertisement

home

DM ने मीरगंज BDO को अगले 48 घण्टे के अंदर

  • बेहटा बुजुर्ग में बनी 2 गौशालाओं में गौवंश संरक्षित करने के निर्देश
  • निर्धारित समय में गौवंश सनरक्षित नहीं हुए तो होंगी कार्यवाही

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज विकास कार्यों/निर्माण कार्यों, आकांक्षात्मक विकास खण्डों की प्रगति समीक्षा/सीएम डैशबोर्ड एवं खंड विकास अधिकारियों की बैठक विकास भवन सभागार में हुई।
▶️आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये गये कि जो प्रकरण डिफाल्टर होने वाले होते हैं उनकी तीन पहले ही सूची जारी कर दी जाती है यदि फिर भी सम्बंधित अधिकारी ध्यान नहीं देते और प्रकरण डिफाल्टर हो जाता है तो सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
▶️खण्ड विकास अधिकारी मीरगंज को ग्राम बेहटा बुजुर्ग में बनी दो गौशालाओं में जो विगत माह से खाली है उनमे अगले 48 घण्टे के अंदर गौवंश संरक्षित करने के निर्देश दिये गये और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उक्त गौशालाओं में क्षमता के अनुरूप कितने गौवंश संरक्षित किये गये हैं इसकी जानकारी देने के भी निर्देश दिये गये, अगर निर्धारित समय में गौवंश सनरक्षित नहीं कराये जाते है तो खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए।
▶️आकांक्षात्मक विकास खण्डों की निर्धारित पैरामीटर पर प्रगति की समीक्षा की गयी, जिसके अन्तर्गत पाया गया कि विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी के ग्राम तिलियापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्विसेज के द्वारा किये गये आकलन में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जनपद के अन्य विकास खण्डों को भी इसी के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिये गये।
▶️दीपावली पर समस्त ग्रामों में विशेष साफ-सफाई कराये जाने के निर्देश देने के साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि कूड़े को जलाया ना जाये। इसके अतिरिक्त गोवर्धन पूजा पर समस्त गौशालाओं में साफ-सफाई व ठण्ड के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
▶️खण्ड विकास अधिकारी बिथरी चैनपुर द्वारा अवगत कराया गया कि मोहनपुर ग्राम पंचायत एक साल में एक करोड़ रुपये आता है लेकिन कार्य अच्छा नहीं हो रहा है, बजट के सापेक्ष व्यय कम है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इसक दो ही कारण है या तो काम हो गया है तो भुगतान करायें, यदि काम नहीं हुआ है तो आईजीआरएस से शिकायतों के आधार पर कार्यों का चिन्हाकन कर स्टीमेट बनाकर कार्य कराये जायें।
▶️खण्ड विकास अधिकारी आलमपुर जाफराबाद द्वारा मनरेगा के तहत बिना कार्य करायें धनराशि निकालने के संबंध में जाँच आख्या के आधार पर सभी दोषियों के ख़िलाफ़ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। मनरेगा में अधिक मानव दिवस सृजन करने के भी निर्देश दिये गये।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

15 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago