बरेली। फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ।
छुट्टी के बाद स्कूल से घर जा रही स्कूटी सवार महिला शिक्षामित्र और अनुदेशक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।
बरेली के फतेहगंज पूर्वी में नेशनल हाईवे पर हरियाणा की रोडवेज बस की टक्कर के बाद बस के बंफर में फंसकर स्कूटी करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई।हादसे में स्कूटी सवार महिला शिक्षामित्र पंकज शर्मा (48) और अनुदेशक रूचि शर्मा (30) की मौत हो गई।स्कूल की छुट्टी के बाद बुधवार दोपहर को दोनों स्कूटी से घर लौट रही थीं। लेखपाल कॉलोनी निवासी पंकज शर्मा पत्नी भूदेव शर्मा संविलियन विद्यालय निवड़िया में शिक्षामित्र थीं। शाहजहांपुर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी अनुदेशक रुचि शर्मा पत्नी ललित शर्मा उसी स्कूल में अनुदेशक थीं। बुधवार को छुट्टी के बाद दोनों फतेहगंज पूर्वीं आ रही थीं।
तेज रफ्तार से आ रही थी बस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उचसिया मोड़ पर शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद स्कूटी बस के बंफर में फंस गई थी। चालक ने बस नहीं रोकी। इससे बंफर में फंसकर स्कूटी 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसा देख लोगों की रूह कांप गई थी।
स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर जैसे-तैसे बस को रुकवाया। हेलमेट होने के बावजूद पंकज को गंभीर चोटें आईं।
उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल रुचि शर्मा को बरेली के अस्पताल भिजवाया।
इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।
दूसरी घटना हाईवे पर पंक्चर खड़े वाहन से भिड़ा कैंटर, चालक की मौत
फतेहगंज पूर्वी में ही हाईवे पर सिमरा गांव के पास पंक्चर खड़े कैंटर वाहन से दूसरा कैंटर भिड़ गया।
हादसे में नैनीताल के कालाढूंगी निवासी चालक नूर हसन (35) की मौत हो गई।पंक्चर टायर बदल रहे बलरामपुर निवासी दुर्गेश के साथ ही नूर हसन के साथ केबिन में बैठे खलासी को चोटें आईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…
बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…