Advertisement

home

कोर्ट के आदेश पर 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:विमलेश कुमार

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव उमराखानसिंह निवासी रामपाल पुत्र स्व. गिरधारी लाल ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि प्रार्थी व उसके भाई मोहन स्वरूप,रामगोपाल पुत्रगण गिरधारी लाल कृषि भूमि गाटा सं. 54/0.202 ग्राम मधुपुरी में सहखातेदार है जिसमे प्रार्थी ने अपने हिस्से में उत्तरी मेड़ पर एक वर्ष पहले 50 पेड़ पापुलर के लगाए और हरे भरे खड़े थे। जिन्हें गांव के भगवान दास,नरेश चन्द्र,रामकिशोर,रामौतार,टिंकू,ज्ञानी ने दिनाक 1 जुलाई 2024 को समय करीब 2:30 बजे वाका और फावड़े से काटकर गिरा दिया।मेड़ फावड़े से काट रहे थे तभी मेरा पुत्र हरेन्द्र स्कूल से लौट कर घर बापस आ रहा था।उसने रास्ते मे उक्त लोगों को खेत की मेड़ काटते देखा और पेड़ कटे हुए देखा मौके पर पहुँचकर उक्त लोगों का बिरोध किया तो भगवान दास के हाथ में वांका था गाली देते हुए जान से मारने की नीयत से वांका से प्रहार किया।तो प्रार्थी का पुत्र जान बचाकर भागा तो नरेश चन्द्र ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया जो प्रार्थी के पुत्र की कनपटी के पास से निकल गया अन्यथा प्रार्थी के पुत्र की हत्या कर देते।थाना प्रभारी ने कोर्ट के आदेश पर 6 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

4 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

5 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

14 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

18 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

18 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

18 hours ago